Heavy Rain in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश, रांची के कांची नदी पर बना पु‍ल ध्‍वस्‍त

Rain in Ranchi Jharkhand Hindi News बता दें कि उक्त पुल का पाया कुछ दिन पहले दब जाने के कारण टेढ़ा हो गया था। उक्त पुल की पूरी एक स्पेन ढलाई फिर से पूरी तरह से गिर गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 04:14 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:10 PM (IST)
Heavy Rain in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश, रांची के कांची नदी पर बना पु‍ल ध्‍वस्‍त
Rain in Ranchi, Jharkhand Hindi News बारिश के कारण ध्‍वस्‍त हुआ पुल।

तमाड़ (रांची), जासं। रांची सहित पूरे राज्‍य में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का व्‍यापक असर हुआ है। बारिश से कांची नदी पर बना सोनाहातू, बुढ़ाडीह-हाराडीह को जोड़ने वाली हाराडीह उच्च स्तरीय पुल एक बार फिर से पूरी तरह से गिर गया है। ज्ञात हो कि उक्त पुल का पाया कुछ दिन पहले दब जाने के कारण टेढ़ा हो गया था। उक्त पुल की पूरी एक स्पेन ढलाई फिर से पूरी तरह से गिर गया। पूर्व में पुल का पाया दबने से काफी हो हंगामा हुआ था और ठेकेदार द्वारा पुल की मरम्मत करने की बात कही गई थी। मरम्मत से पहले ही यह पुल एक बार फिर से भरभरा गया। पुल के गिरने से तमाड़ प्रखंड से बुंडू एवं सोनाहातू प्रखंड का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

बता दें कि यह पुल 14 करोड़ की लागत से बना है। पुल का निर्माण मेसर्स एनके कंस्ट्रक्शन ने कराया है। पुल की प्राक्कलित राशि 14 करोड़ रुपये है। पुल का आरंभ वर्ष 2014-15 में हुआ था। जबकि वर्ष 2017-18 में कार्य पूरा हुआ। हालांकि दोनों ओर पहुंच पथ के नहीं बनने से पथ का विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है।

लगातार बारिश होने से रांची व आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान गिर गए हैं। पीड़ित लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। जोरदार बारिश से ओरमांझी प्रखंड में कई घर गिर गए हैं। भेड़ नदी के किनारे बने घर नदी के पानी में डुब गए हैं। होटल भी डूब गया है। इसके अलावा भी बारिश से कई मकान गिरने की भी सूचना है। ओरमांझी में नदी किनारे स्थित शिव मंदिर पानी में डूब गया है। घरों में घुस रहे पानी को निकालने के लिए सड़क को भी काटना पड़ रहा है। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ पर लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव हो गया है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग जरूरी काम के लिए भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लगातार हुई बारिश से कामकाजी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। घरों के आंगन और खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। इधर लगातार बारिश के चलते कई घर गिर गए हैं और किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खेतों में लगी सब्जी की फसल जलमग्न हो गई है। साथ ही मवेशियों के लिए चारा को लेकर काफी दिक्कतें हो रही हैं। बारिश से बेड़ो बस्ती, स्कूल रोड, देवी मंडप के रास्ते में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ लोगाें के लिए मुसीबत बना है। वहीं पुलों के ऊपर से पानी बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। बारिश के चलते सब्जी मंडी व मार्गों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

chat bot
आपका साथी