स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता की तबीयत नासाज, हर्निया के ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती

Jharkhand Government News. सर्जरी रिम्स के डॉ शीतल मलुआ और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। सारी तैयारियां की जा चुकी है। मत्री आज दोपहर रिम्‍स पहुंचे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:29 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:18 PM (IST)
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता की तबीयत नासाज, हर्निया के ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता की तबीयत नासाज, हर्निया के ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती

रांची, जासं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तबीयत थोड़ी नासाज चल रही है। इन दिनों वे हर्निया से परेशान हैं। इसके लिए आज दोपहर वे रिम्‍स पहुंचे और यहां भर्ती हुए। यहां उनका हर्निया का ऑपरेशन किया जाएगा। मंगलवार रात से ही रिम्स के डॉक्टरों के संपर्क में थे।

रात से ही उनके आने के लिए पेइंग वार्ड में कमरे को तैयार किया गया था। इसके बाद वे बुधवार की सुबह वहां भर्ती हुए। मंत्री के पीएस संजय ठाकुर ने बताया कि रिम्स में भर्ती होने के बाद ऑपरेशन से पूर्व कई तरह की जांच की गई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सर्जरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्जरी रिम्स के डॉ शीतल मलुआ और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। सारी तैयारियां की जा रही है।

chat bot
आपका साथी