Jharkhand: हजारीबाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मिला रजिस्ट्रार का प्रभार

Jharkhand हजारीबाग जिला अवर निबंधक रूपेश कुमार सिन्हा के लंबी छुट्टी पर जाने से जमीन से जुड़े निबंधन का कार्य हाल के दिनों में नहीं हो पा रहा था। उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने जिला अवर निबंधक का प्रभार जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सौंपा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:49 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:49 AM (IST)
Jharkhand: हजारीबाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मिला रजिस्ट्रार का प्रभार
हजारीबाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी को रजिस्ट्रार का प्रभार भी दिया गया है।

हजारीबाग, जासं। जिला अवर निबंधक रूपेश कुमार सिन्हा के लंबी छुट्टी पर जाने की वजह से जमीन से जुड़े निबंधन का कार्य हाल के दिनों में नहीं हो पा रहा था। अधिकारी के नहीं रहने की वजह से सैकड़ों आवेदन लंबित थे। हर दिन लोग कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं करा पा रहे थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने अब जिला अवर निबंधक का प्रभार जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सौंप दिया है।

उन्हें निर्देश दिया गया है कि जमीन निबंधन के लिए मिले ऑनलाइन आवेदन के दिन ही सारे मामलों का निष्पादन कर दिया जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभार सौंपे जाने के बाद निबंधन कार्यालय का काम सुचारु रूप से फिर से प्रारंभ हो जाएगा। अवर निबंधक रूपेश कुमार 17 दिसंबर तक छुट्टी पर हैं।

chat bot
आपका साथी