Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 06 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Coronavirus in Hazaribagh News Update झारखंड में मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में सबसे अधिक 45 कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर में मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:39 AM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 06 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 06 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus in Hazaribagh News Update झारखंड में मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में सबसे अधिक 45 कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर में मिले। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना केस की कुल संख्‍या बढ़कर 3002 हो गई है। आज रामगढ़ में 28, धनबाद में 25, रांची में 20, कोडरमा में 7, हजारीबाग में 6, लोहरदगा में 3, पलामू में 2 और देवघर, गढ़वा, लातेहार व सिमडेगा में एक-एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। राज्‍य में आज 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ मौत का आंकड़ा 22 पर पहुंच गया है।

झारखंड में मंगलवार को मिले 141 कोरोना संक्रमित जमशेदपुर : 45 रामगढ़ : 28 धनबाद : 25 रांची : 10 कोडरमा : 07 हजारीबाग : 06 लोहरदगा : 03 पलामू : 02 गढ़वा : 01 देवघर : 01 लातेहार : 01 सिमडेगा : 01

chat bot
आपका साथी