Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 72; जानें ताजा हाल

हजारीबाग में एक बार फिर 3 कोरोना मरीज मिले हैं। आज एक नया मामला रामगढ़ से सामने आया है। राज्‍य में अब कोराना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 611 पर पहुंच गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 04:54 AM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 72; जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 72; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। धनबाद में 20, जमशेदपुर में 10, साहिबगंज में 2, गिरिडीह-हजारीबाग में एक बार फिर 3-3 कोरोना मरीज मिले हैं। आज एक-एक नया मामला रांची, लोहरदगा और रामगढ़ से सामने आया है। राज्‍य में अब कोराना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 636 पर पहुंच गई है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रविवार को रांची के रिम्‍स में कुल 640 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इसमें 636 निगेटिव और 4 केस पॉजिटिव मिले हैं।

आज के ताजा मामलों में 3 नये कोरोना मरीज की पहचान हजारीबाग में की गई है। एक नया मामला रामगढ़ में मिला है। इससे पहले आज सबसे अधिक 20 कोरोना मरीजों की पुष्टि धनबाद में हुई है। पीएमसीएच, धनबाद ने 25 कोरोना मरीजों की पहचान की है। इनमें 20 धनबाद, 3 गिरिडीह, साहिबगंज में 2 नए मामले सामने आए हैं। 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान जमशेदपुर में हुई है। लोहरदगा में भी एक नया कोरोना मरीज मिला है। पीएमसीएच धनबाद ने एक साथ 25 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। इनमें 20 धनबाद, 3 गिरिडीह और 2 नए मामले साहिबगंज से जुड़े हैं।

रविवार को झारखंड में मिले 41 कोरोना मरीज

धनबाद : 20 जमशेदपुर : 10 हजारीबाग : 03 गिरिडीह : 03 साहिबगंज : 02 रामगढ़ : 01 रांची : 01 लोहरदगा : 01

फिर मिले तीन नए कोराना संक्रमित मरीज, 52 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या  

हजारीबाग जिले में प्रवासियों के घर लौटने के साथ ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ती ही जा रही है। रविवार की शाम में आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही आंकड़ा 72 पर पहुंच गया। एक्टिव केस 52 तक पहुंच गई है। हालांकि, कोरोना योद्धाओं की सेवाओं की बदौलत अब तक 20 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं संक्रमित मरीजों में से 31 का इलाज एचएमसीएच के कोविड 19 वार्ड में , 17 मरीजों का आरोग्यम कोविड 19 अस्पताल में एवं एक मरीज का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है।

20 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं घर, कुल संख्या पहुंची 72 पर

जानकारी के मुताबिक तीन नए संक्रमित मरीजों में पदमा प्रखंड की कुटीपीसी नावाडीह निवासी 38 वर्षीया महिला है। वह विगत दिनों फरीदाबाद से हजारीबाग वापस लौटी है। वह वर्तमान में एचएमसीएच के पुराने ओपीडी भवन में बनाए गए आईसोलेशन सेंटर में भर्ती है। जबकि दूसरा मरीज  शहर के पगमिल निवासी 36 वर्षीय युवक है। वह विगत दिनों हैदराबाद से वापस हजारीबाग लौटा है। उसे सिलवार में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

ज्ञातव्य है कि इन दोनों मरीजों के स्वैब की जांच पूर्व में एचएमसीएच के ट्रूनैट मशीन से भी की गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनका स्वैब आरटी पीसीआर मशीन से जांच के लिए भेजा गया था। तीसरा संक्रमित मरीज विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर गांव का 22 वर्षीय युवक है। वह अभी विष्णुगढ में ही क्वारंटाइन  किया गया है। संक्रमित मरीजों की सूचना मिलने के बाद से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सभी संक्रमित मरीजों को आरोग्यम कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई । साथ ही जिला प्रशासन संक्रमित मरीजों के कांटैक्ट हिस्ट्री व ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने का निर्देश दिया गया ।

14 मरीजों को मिल सकती है छुट्टी

हजारीबाग जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की राहत भरी खबर आई है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक विगत दिनों जिला के 14 एवं 9 कुल 23 संक्रमित मरीजों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 14 संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी सूचना जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है। वहीं बाकी के 9 जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था।

संभावना है कि उनमें से भी कई संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी। इसके बाद इन मरीजों को कोविड 19 अस्पताल से छुट्टी दी जा सकेगी। ज्ञातव्य है कि स्वस्थ्य हुए मरीजों में मुंबई में ढ़ोकला बेचनेवाला सदर प्रखंड के शंकरपुर सिरसी निवासी 40 वषीय अधेड़ व उसकी 14 वर्षीया बेटी भी है। दोनों ही विगत दिनों अपनी  सैंट्रों कार से मुंबई से  वापस लौटे थे। जांच के बाद पहले पिता फिर पुत्री भी संक्रमित पाई गई थी।

chat bot
आपका साथी