नेताजी की जयंती पर आरपीएफ ने आयोजित की क्राॅस कंट्री दौड़, रूप सिंह रहे अव्वल

Netaji Subhash Chandra Bose Birth Anniversary नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज 23 जनवरी को हटिया में आरपीएफ ने क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया। डीआरएम नीरज अंबष्ट ने हरी झंडी दिखाकर क्राॅस कंट्री रन का शुभारंभ किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:26 PM (IST)
नेताजी की जयंती पर आरपीएफ ने आयोजित की क्राॅस कंट्री दौड़, रूप सिंह रहे अव्वल
हरी झंडी दिखाकर दौड़ को शुरू करते डीआरएम। जागरण

रांची, जासं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर हटिया में आरपीएफ द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के पुरुष वर्ग में मुरी आरपीएफ के आरक्षी रूप सिंह मीणा अव्वल रहे। मुरी के ही आरपीएफ के नीतीश कुमार को दूसरा स्थान जबकि मुरी के श्वान दस्ता के संतोष कुमार को तीसरा स्थान मिला है। जबकि महिलाओं के वर्ग में शारदा चौधरी को पहला, रानी सिंह को दूसरा और ललिता कुमारी को तीसरा स्थान मिला है। अच्छी फिटनेस प्रतियोगिता में श्वान दस्ता मुरी के 59 वर्षीय उपनिरीक्षक एम उरांव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जय क्रास कंट्री दौड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा घोषित पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। दौड़ का आयोजन मंडल सुरक्षा आयुक्त हटिया के नेतृत्व में किया गया। डीआरएम नीरज अंबष्ट ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री रन का शुभारंभ किया। इस दौड़ में आरपीएफ की विभिन्न इकाइयों से आए 78 अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर रांची मंडल के कई रेल अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी