Happy New Year 2021: नए साल पर धमाल-मस्‍ती, इस तरह मन रहा जश्‍न; चहेते को आप भी भेजें ये शुभकामनाएं VIDEO

Happy New Year 2021 सर्द रात में घड़ी ने जैसे ही 12 बजाए भारत में नव वर्ष का आगाज हो गया। आतिशबाजी से रंगीन रात और रंगबिरंगी रोशनियों से जगमगा रहे आसमान के अलविदा 2020 कहते ही नए साल 2021 के स्‍वागत और जश्‍न का दौर शुरू हो गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 09:43 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 02:17 PM (IST)
Happy New Year 2021: नए साल पर धमाल-मस्‍ती, इस तरह मन रहा जश्‍न; चहेते को आप भी भेजें ये शुभकामनाएं VIDEO
Happy New Year 2021: दुनिया के दूसरे देशों में नव वर्ष 2021 का जश्‍न शुरू हो गया है।

रांची, जेएनएन। #Welcome2021, Happy New Year 2021 झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास समेत कई नेताओं ने नव वर्ष 2021 पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में कहा कि नया साल सबके लिए समृद्धि लेकर आए। इससे पहले गहरी हो रही सर्द रात में घड़ी ने जैसे ही 12 बजाए भारत में नव वर्ष का आगाज हो गया। आतिशबाजी से रंगीन रात और रंगबिरंगी रोशनियों से जगमगा रहे आसमान के अलविदा 2020 कहते ही नए साल 2021 के स्‍वागत और जश्‍न का दौर शुरू हो गया है। जगह-जगह मस्‍ती की फुहार बरस रही है। रंगीनियों से सराबोर होकर लोग सड़क, होटल, पार्क में जमकर इंज्‍वाय कर रहे हैं। युवा संगीत की सुमधुर स्‍वर लहरियों पर कमरतोड़ डांस कर रहे हैं। नौजवानों के थिरकते पांव नव वर्ष में नई उम्‍मीदों के साथ सबकुछ अच्‍छा होने की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दे रहे हैं। बधाइयों का सिलसिला अनवरत चल पड़ा है।

#WATCH | People celebrate on the eve of the New Year in Durgapur, West Bengal. pic.twitter.com/yO6k3X5dsj

— ANI (@ANI) December 31, 2020

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी, बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।

नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी, बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।#HappyNewYear2021

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 1, 2021

नव वर्ष 2021 ने दस्‍तक दे दी है। दुनिया के दूसरे देशों में नए साल का स्‍वागत धूम-धड़ाके के साथ शुरू हो गया है। देशभर में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ लोग नए साल का स्‍वागत कर रहे हैं। 2021 का स्वागत करते हुए उत्सव मनाए जा रहे हैं। जबकि इस साल का उत्सव पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा अलग दिख रहा है, बहुत से लोग 2020 को पीछे छोड़ने में खुश हैं। झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके दुर्गापुर में नए साल की पूर्व संध्‍या पर लोगों ने जमकर मस्‍ती की। खूब जश्‍न मनाया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की समस्त जनता एवं देशवासियों को नव वर्ष 2021 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2021 झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति, उन्नति, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि नया वर्ष समस्त सबके जीवन में खुशहाली लाये। मुख्यमंत्री ने विकसित, समृद्ध और नए झारखंड के निर्माण के लिए प्रदेश की समस्त जनता से सरकार के विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

सभी देश और झारखण्डवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। #HappyNewYear2021 pic.twitter.com/BNnYOj8OWh

— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) December 31, 2020

मां काली के दर्शन के साथ नए साल की शुरुआत

साल के पहले दिन राजधानी के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्रद्धालु अपने ईष्ट देव की पूजन के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। मेनरोड स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। अहले सुबह से ही माता के दर्शन-पूजन के लिए लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दरबार तक पहुंच रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।

Wish you all a very very happy new year! pic.twitter.com/jtG3ZjXwG5— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 31, 2020

पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, चुटिया श्रीराम मंदिर में भी सुबह से ही पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूजा-अर्चना के बाद नए साल का जश्न शुरू हो गया है। पिकनिक स्पॉटों पर अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। पहाड़ी मंदिर का पट सुबह छह बजे से ही खाेल दिया गया है। यहां अरघा सिस्टम से पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक हो रहा है। शिवलिंग को छूने की मनाही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चार दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष बलों की तैनाती की गई है।

समस्त झारखंडवासियों एवं देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। नव वर्ष में सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास समाहित हो।#HappyNewYear2021 pic.twitter.com/PEKIToQe8g— Sudesh Mahto (@SudeshMahtoAJSU) January 1, 2021

बुजुर्गों व दिव्यांगाें को शीघ्र दर्शन की सुविधा

पहाड़ी बाबा के जलाभिषेक के लिए बुजुर्गों व दिव्यांगों को लाइन लगने की आवश्यकता नहीं है। मंदिर प्रबंधन के कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद के अनुसार बुजुर्गों व दिव्यांगों को शीघ्र दर्शन की सुविधा मिलेगी। दर्शन करने आने वाले बुजुर्ग या दिव्यांग मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से संपर्क करें। उन्हें तुरंत मदद की जाएगी। हालांकि, घर बैठे भी पहाड़ी बाबा का दर्शन कर सकते हैं। पहाड़ी बाबा के पूजा का अहले सुबह 4.30 बजे से ही लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इधर, मेन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब, रातू रोड कृष्णानगर गुरुद्वारा में साल के प्रथम दिन की शुरुआत विशेष दीवान सजा कर की गई है। अरदास कीर्तन चल रहा है। गुरुद्वारा के ग्रंथी गुरुवाणी का बखान कर रहे हैं।

नववर्ष के जश्न में डूबी रांची, सुबह 4 बजे से खुले शहर के मंदिर

नए साल को लेकर रांची के लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे लेकर सुबह चार बजे से ही रांची के प्रमुख मदिरों के पट खोल दिए गए थे। बड़ी संख्या में लोग नए साल की शुरूआत पर भगवान के दर्शन करने आते है। वहीं लगभग सभी मंदिरों में कोरोना संक्रमण के गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पहाड़ी मंदिर में बाबा के दर्शन करने आने वाले लोगों के कारण भीड़ न लगे इसके लिए मंदिर प्रशासन के द्वारा आर्घा लगाया गया है। साथ ही, मंदिर में केवल आज के लिए प्रसाद, फूल और अगरबत्ती ले जाने की मनाही है।

बाबा श्याम का हुआ विशेष श्रृंगार

रातू रोड स्थित बाबा श्याम के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गयी। इसके लिए मंदिर की साफ-सफाई सुबह तीन बजे से शुरू हो गयी। नववर्ष के अवसर पर बाबा को विशेष मंत्रों के साथ स्नान कराया गया। साथ ही सुंदर नए वस्त्र अर्पित किए गए। इसके बाद बाबा को मंगल आरती समर्पित करते हुए विशेष पंचमेवा का विशेष भोग अर्पित किया गया। दिन में मंदिर में भक्तों के बीच शारीरिक दूरी के पालन के साथ बाबा के दर्सन की व्यवस्था है। बाबा के पूरे मंदिर को कोलकाता से आए फूल के कारिगरों ने पूरी रात मेहनत करके सजाया है।

विशेष मिस्सा का हुआ आयोजन

महागिरजाघर संत मैरी में रात 10.30 बजे से विश्वासियों के लिए नव नर्ष पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का लाइव आनलाइन प्रसारण रात 12.30 बजे तक किया गया। मिस्सा के साथ ही आर्च बिसप फेलिक्स टोप्पो ने नव वर्ष पर विश्वासियों के लिए संदेश और शुभकामनाएं भी दी।

गुरुद्वारा में आज विशेष दीवान

रातु रोड कृष्णा नगर कालोनी में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा नववर्ष के आगमन की खुशी में विशेष दीवान सजेगा। सुबह आठ बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा। विशेष दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों द्वारा आसा दी वार कीर्तन एवं शबद गायन से होगी। तत्पश्चात विशेष रूप से पधार रहे पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई साहब भाई सतपाल सिंह जी एवं साथी,दिल्ली वाले शबद गायन कर साथ संगत को निहाल करेंगे। गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा कथा वाचन करेंगे। श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास,हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ 10 बजे विशेष दीवान की समाप्ति होगी।

अतीत को भूल भविष्य की ओर बढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंडवासियों व देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हम 2020 को विदाई दे रहे हैं और 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अपने अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की ओर बढ़ते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 अत्यंत ही कठिनाई भरा और दुखद वर्ष रहा, लेकिन भारत अतीत की ओर न देखते हुए भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर सभी के जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करें और सुख-समृद्धि प्रदान करे।#HappyNewYear2021 pic.twitter.com/AB9W4g4bJt

— Raghubar Das (@dasraghubar) January 1, 2021

वर्ष 2020 हम सभी के लिए काफी कठिन रहा है। इस साल कोरोनावायरस महामारी ने न केवल हमारे स्वास्थ्य और तर्क शक्ति को बर्बाद किया, बल्कि हमारे अधिकांश जीवन पर भी काफी बुरा प्रभाव छोड़ा। किसी दुःस्वप्न की तरह ही यह हमारे जीवन को आगे भी प्रभावित करता रहेगा। फिर भी, हम नए साल 2021 में एक बेहतर कल के लिए आशा और दृढ़ता बनाए रखना जारी रखेंगे।

आने वाले वर्ष 2021 से लोगों की बहुत आशाएं जुड़ी हैं, ऐसे में देश- दुनिया के साथ झारखंड के लोग अपने नए साल के संकल्प और योजनाएं बनाने में जुट गए हैं। यह आगामी वर्ष हमें महामारी के बाद अपनी उजड़ गई दुनिया को फिर से बसाने और नए सिरे से काम करने का अवसर देगा और सकल समाज खुद को बेहतर बनाएगा।

होटल रेस्टोरेंट्स से लेकर गली मोहल्ला और सड़कों तक जोरदार तैयारी

वर्ष 2020 का आखरी दिन है। गुरुवार शाम 6:00 बजे से ही नए साल के स्वागत का जश्न शुरू हो गया। यह रात 12: 30 बजे तक चलेगा। नए साल के स्वागत के लिए राजधानी रांची के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट्स से लेकर गली मोहल्ले और सड़कों तक पर तैयारी की गई है। गीत संगीत और नृत्य के साथ साथ खाने-पीने का भी इंतजाम है। जगह-जगह सड़कों पर पेंटिंग की गई है। इसमें वर्ष 2021 के आगमन पर शुभकामनाएं दी गई है।

कोरोनावायरस की महामारी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की ओर से नए साल का उत्साह मनाने को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वह नियमों का अनुपालन करें। तय प्रावधानों के तहत ही नए साल का जश्न मनाएं।

फूटे पटाखे, जगह-जगह आकर्षक सजावट

नए साल के स्वागत पर विभिन्न होटलों, दुकानों और गली मोहल्लों को सजाया गया है। कई जगह गुब्बारे लगाए गए हैं। कई जगह बिजली की साज-सज्जा की गई है। नई साल के उत्साह को दोगुना करने के लिए पटाखों की भी खरीद की गई है। रात 12 बजे के बाद लोग पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार करने की तैयारी में हैं।

आज जगह-जगह जश्‍न

नए साल का जश्न दुनियाभर में खुशी और धूमधाम से मनाया जाता है। झारखंड के लाेग भी पुराने साल 2020 को भूलने और नए साल 2021 को पहले दिन से ही यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश में जुटे हैं। आज नए साल की पूर्व संध्या पर हालांकि लोगों को सुरक्षा की खास हिदायत दी गई है। लेकिन घर-बाहर हर जगह माहौल रंगीनियों के आगोश में समाने को आतुर दिख रहा है।

कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल आौर शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए अब जब हम 2021 में प्रवेश कर रहे हैं, तो 2020 जैसे कठिन साल को भुलाना ही सबसे बेहतर जश्‍न है। आने वाले वर्ष को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए इस बार पहले की तरह शोर-शराबा, तड़क-भड़क और नाच-गाना का सीमित इंतजाम किया गया है।

आइए इस कठिन दौर में जो आपसे मीलों दूर हैं, उन चहेते और खास प्रियजनों के लिए नए साल 2021, हैप्पी न्यू ईयर 2021 का सुखद, आशाजनक, उन्‍नतिकारक और ताजातरीन संदेश भेजें... नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं। नया साल 2021 मुबारक हो। नूतन 2021 वर्षाभिनंदन।  नव वर्ष 2021 मंगलमय हो। नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं, ये नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लाए। एक खास दोस्त के साथ खुशी, हंसी और अविस्मरणीय यादों से भरा एक और साल... नववर्ष 2021 की अनंत शुभकामनाएं। साल 2021 आपके जीवन का सबसे अच्छा वर्ष हो, आपका परिवार सुखी हो। नववर्ष की हार्दिक शुभकामना! यह नया साल आपको बहुत आनंद और आनंद दे। आपको शांति, प्यार और सफलता मिले। नववर्ष 2021 की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमारे जीवन का एक और वर्ष बीत चुका है। इस कठिन साल में आपने मेरा बहुत ख्‍याल रखा। तुम्हारे साथ एक और अविश्वसनीय वर्ष 2021 हंसी-खुशी बिताने को तैयार। पुराने साल 2020 के अंत और नए साल 2021 की शुरुआत नव आकांक्षाओं के साथ करें। नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके दिन सोने में रंगे हों। आपका जीवन हीरे से भर जाए। आपकी दुनिया में सदा सितारे चमकते रहें। आपका वर्ष मंगलमय हो। नववर्ष 2021 की अशेष शुभकामना! 2021 नए साल में नई शुरुआत करने और पुराने पछतावे को दूर करने का मौका है। नववर्ष की शुभकामनाएं! प्रत्येक महिला और पुरुष को जनवरी के पहले दिन फिर से जन्म लेना चाहिए। एक नए पृष्ठ से शुरू करें। आपकी सभी परेशानियां आपके नए साल के संकल्पों तक कायम रह सकती हैं। नया साल में अपने लोगों से बस यही कहें- तुम कहीं मत जाना। तुम जैसे भी हो न, मेरे हो और बहुत अच्‍छे हो। नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। सुख, सम्पति, स्वरुप, संयम, सादगी, सफलता, साधना, संस्कार, स्वास्थ्य, सम्मान, शान्ति एवं समृध्दि की मंगलकामनाओं के साथ मेरे एवं मेरे परिवार की तरफ से आप एवं आप के परिवार को नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, पुष्प सदैव महकता रहता है, उसी तरह आने वाला यह नूतन वर्ष आपके लिए हर दिन, हर पल के लिए मंगलमय हो।

नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ।

chat bot
आपका साथी