Happy Basant Panchami 2021 Wishes: या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता... पढ़ें शुभकामना संदेश

Happy Basant Panchami 2021 Wishes विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजन दिवस के मौके पर सुबह से ही शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। लोग-बाग कामना कर रहे हैं कि मां शारदा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैले सभी खुशहाल हों।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 08:43 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 11:20 AM (IST)
Happy Basant Panchami 2021 Wishes: या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता... पढ़ें शुभकामना संदेश
Happy Basant Panchami 2021 Wishes: विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा के साथ सुबह से शुभकामनाओं का दौर चल रहा है।

रांची, जासं। Happy Basant Panchami 2021 Wishes: विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजन दिवस के मौके पर सुबह से ही शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। लोग-बाग कामना कर रहे हैं कि मां शारदा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैले, सभी खुशहाल हों। छात्र-छात्राएं और युवा एक दूसरे को आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ गुलाल लगाकर बसंत पंचमी का त्‍योहार मना रहे हैं।  

मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM

ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा बसंत का आगमन झारखण्डवासियों के जीवन में समृद्धि का संचार करे। #बसंत_पंचमी pic.twitter.com/3vqVsKPzI0

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 16, 2021

वसंत पंचमी पर पंडालों में हो रही मां सरस्वती की पूजा, पूरे दिन रहेगी पंचमी, ऐसे करें मां की पूजा

शहर में वसंत पंचमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही अपने घर की साफ-सफाई में लगे दिखे। इसके साथ ही घरों में पूजा स्थान को विशेष रूप से मां की आराधना के लिए सजाया गया है। इसके साथ ही गली मुहल्लों में विभिन्न स्थानों पर मां की पूजा के लिए पंडाल बनाए गए हैं। इसके अलावा स्कूल और कालेजों में मां सरस्वती की पूजा के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। रांची विवि, रांची विमेंस कालेज, यूनियन लाइब्रेरी आदि स्थानों पर मां की पूजा का विशेष इंतजाम किया गया है। 

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।

शिक्षा, ज्ञान और कौशल की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही कामना करता हूं।

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।#BasantPanchami #बसंत_पंचमी pic.twitter.com/VwgoghtJKS— Raghubar Das (@dasraghubar) February 16, 2021

कोरोना वैक्सीन के साथ दिख रही मां

शहर के कई पंडालों में मां सरस्वती की ऐसी प्रतिमा का निर्माण किया गया है जिसमें मां की हाथ में कोरोना की वैक्सीन दिख रही है। पूजा क्लब के प्रबंधक के बताया कि मां के दिए ज्ञान के कारण ही कोरोना जैसी जानलेवा और भयानक महामारी का वैक्सीन तैयार किया जा सका है। इसलिए मां की ऐसी प्रतिमा हमने आडर देकर तैयार करायी है। इस वर्ष मां की पूजा कोरोनाहंती के रूप में की जाएगी। 

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।

आप सबों को #वसंत_पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।#vasantpanchami #saraswatipuja2021 pic.twitter.com/lw5wmOXX5B— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 16, 2021

10 से 12 फीट ऊंची बनी है मां की प्रतिमा

कोरोना संक्रमण के बार लगभग 10 महीने बाद ऐसा सरस्वती पूजा ऐसा मौका है जब मूर्ति की लंबाई को लेकर सरकार या जिला प्रशासन की तरफ से कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया गया। ऐसे में मां की प्रतिमा का हाइट दुर्गा पूजा औऱ काली पूजा से ज्यादा है। वसंत पंचमी की पूजा के लिए मां की प्रतिमा कई स्थानों पर 10 से 12 फीट तक ऊंची बनाई गयी है। 

या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जय माँ शारदे 🙏#saraswatipuja2021 pic.twitter.com/VK6qt1ekic

— Banna Gupta (@BannaGupta76) February 16, 2021

ऐसे करें मां की पूजा

वसंत पंचमी के दिन भक्त को प्रातः काल में उठकर घर तथा पूजा के स्थान की पूरी सफाई करनी चाहिए। इसके बाद स्नान करके सफेद या पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद मां की प्रतिमा या फोटो को पूजा के स्थान पर स्थापित करें। सबसे पहले भगवान गणेश और नवग्रह की पूजा करें। इसके बाद मां सरस्वती की पूजा करें। मां को पहले गंगा जल से स्नान कराएं।

इसके बाद पीले फूल, दीप, धूप, पीला गुलाल, गंघ आदि अर्पित करें। मां सरस्वती को पीले फूल या सफेद फूलों की माला अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद मां को श्रृंगार सामग्री भी भेंट और सफेद रंग का वस्त्र चढ़ाएं। मां को भोग में खीर, मालपुआ या सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। इसके बाद जप और सरस्वती वंदना करें।

chat bot
आपका साथी