नगर आयुक्त समेत निगम के आधे दर्जन अधिकारी संक्रमित

रांची नगर निगम के अधिकारी कोरोना की चपेट लगातार आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:15 AM (IST)
नगर आयुक्त समेत निगम के आधे दर्जन अधिकारी संक्रमित
नगर आयुक्त समेत निगम के आधे दर्जन अधिकारी संक्रमित

जागरण संवाददाता, रांची : रांची नगर निगम के अधिकारी कोरोना की चपेट लगातार आ रहे हैं। नगर आयुक्त मुकेश कुमार, अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार, उपनगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन कोरोना पॉजिटिव हैं। निगम जलबोर्ड के सिटी मैनेजर अफताब आलम भी संक्रमित हैं। कई आला अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी नगर निगम के कर्मचारी अपना काम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए सभी क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया गया है। सुबह से देर रात स्पेशल सैनिटेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इसके तहत पूरे शहर में स्थित हाट, बाजार, मॉल के आसपास केमिकल का छिड़काव कराया गया है। बताया गया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में लगाया गया डस्टबिन से कूड़ा हटाकर, वहां भी केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही ऐसी जगहों की सफाई भी कराई जा रही है। वहीं बुधवार सुबह तक पूरे वार्ड में जोरदार तरीके से सफाई अभियान चलाया गया है।

नगर आयुक्त से लेकर अधिकारियों के संक्रमित होने के कारण तीन दिन पहले स्थाई समिति की बैठक में लिए गए निर्णय को धरातल पर उतारने में देर होने की संभावना भी जताई जा रही है। निगम स्थाई समिति की बैठक में दो एंबुलेंस, दो शव वाहन, शमशान के लिए लकड़ी, ऑक्सीजन सिलिडर खरीदने का निर्णय लिया था। लेकिन निगम के अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण निविदा प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। अब यह प्रक्रिया पूरी होने में महीनों लग सकते हैं।

chat bot
आपका साथी