Gumla Crime News: पुलिस की गोली से मारे गए जिलानी को इंसाफ दिलाने की गुहार

Gumla Crime News बघनी अंजुमन इस्लामिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक बंधु तिर्की से मुलाकात की। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान सिसई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 36 पर हुए गोली कांड की जानकारी दिया।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM (IST)
Gumla Crime News: पुलिस की गोली से मारे गए जिलानी को इंसाफ दिलाने की गुहार
Gumla Crime News: पुलिस के गोली से मारे गए जिलानी को इंसाफ दिलाने की गुहार

सिसई (गुमला) संवाद सूत्र। Gumla Crime News: बघनी अंजुमन इस्लामिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक बंधु तिर्की से मुलाकात की। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान सिसई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 36 पर हुए गोली कांड की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली से मारे गए मजदूर जिलानी अंसारी को दो वर्ष के बाद भी इंसाफ नहीं मिला है और निर्दोष ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने का काम किया गया है।

प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों से झूठा केस उठाने और फिर से जांच कराने के लिए डीजीपी से मुलाकात करने का विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि जिलानी अंसारी के परिजनों को इंसाफ दिलाया जाएगा। पूरे घटना क्रम की उन्हें जानकारी है। बंधु तिर्की के साथ सिसई प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बैबुल अंसारी, आजाद अंसारी, रजब अंसारी, असरारुल हक, पूर्व सदर सरीफुद्दीन अंसारी,इशाक अंसारी, कयामुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी