Jharkhand: गुमला धर्मप्रान्त के बिशप का निधन, शोक की लहर

गुमला धर्मप्रान्त के बिशप पॉल अलोइस लकड़ा का बीती रात रांची के ऑर्किड अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से गुमला में शोक की।लहर दौड़ गई। मंगलवार को अंत्येष्टि की क्रिया गुमला में की जायेगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:59 PM (IST)
Jharkhand: गुमला धर्मप्रान्त के बिशप का निधन, शोक की लहर
Jharkhand: गुमला धर्मप्रान्त के बिशप का निधन, शोक की लहर। जागरण

गुमला, जासं । गुमला धर्मप्रान्त के बिशप पॉल अलोइस लकड़ा का बीती रात रांची के ऑर्किड अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से गुमला में शोक की।लहर दौड़ गई। मंगलवार को अंत्येष्टि की क्रिया गुमला में की जायेगी। बिशप पॉल का जन्म 11.7.1955 को गुमला में हुआ था। 28.1.2006 को वे बिशप बनाये गए थे। उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है। काथलिक सभा के अध्यक्ष सेत एक्का ने बताया कि बीती रात ही उनका निधन हो गया। गुमला में अंत्येष्टि की जायेगी। कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी