Gumla Corona Update: गुमला में आज फिर मिला 01 कोरोना संक्रमित, जानें ताजा हाल
झारखंड में आज अबतक 34 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें 15 कोरोना पॉजिटिव की पहचान सिमडेगा से हुई है। हजारीबाग में 12 लातेहार में 06 और गुमला में एक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
रांची, जेएनएन। झारखंड में आज अबतक 34 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें 15 कोरोना पॉजिटिव की पहचान सिमडेगा से हुई है। हजारीबाग में 12, लातेहार में छह और गुमला में एक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 872 पर पहुंच गया है।
झारखंड में शुक्रवार को मिले 34 कोरोना संक्रमित सिमडेगा : 15 हजारीबाग : 12 लातेहार : 06 सिमडेगा : 01