Jharkhand Weather Alert: झारखंड में गुलाब चक्रवात का असर, 29 व 30 को होगी जबर्दस्‍त बारिश

Gulab Cyclone Effect Jharkhand Weather Update चक्रवात गुलाब ने ओड‍िशा के कलिंगपट्टनम से 25 किलोमीटर उत्तर दिशा में लैंडफाल किया। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का क्लाउड बैंड झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इससे बारिश और मेघ गर्जन होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:06 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में गुलाब चक्रवात का असर, 29 व 30 को होगी जबर्दस्‍त बारिश
Gulab Cyclone Effect, Jharkhand Weather Update चक्रवात गुलाब ने ओड‍िशा के कलिंगपट्टनम से 25 किलोमीटर उत्तर दिशा में लैंडफाल किया।

रांची, जासं। सोमवार की सुबह राजधानी रांची में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवा चल रही है। शहर में आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात गुलाब का असर सोमवार को पूरे राज्य में देखने के लिए मिलेगा। राजधानी रांची में इसके कारण दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

चक्रवात गुलाब ने ओड‍िशा के कलिंगपट्टनम से 25 किलोमीटर उत्तर दिशा में लैंडफाल किया। शाम छह बजे से लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हुई। यह करीब तीन घंटे तक चली। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का क्लाउड बैंड झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण राज्य के पूर्व-उत्तरी जिलों, मध्य जिलों और दक्षिणी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही तेज हवा के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है।

वहीं बंगाल की खाड़ी में एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 24 घंटे में चक्रवात के रूप में बदलने की संभावना है। वर्तमान में यह कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व में बना हुआ है। इसके उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही यह 29 सितंबर को पश्चिम बंगाल के तट पर टकरा सकता है।

इसके कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में 29-30 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ में केवल 5.5 मिमी रिकार्ड की गई। हालांकि सोमवार को मानसून के बेहतर होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी