सिमडेगा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार Simdega News

Jharkhand Simdega Latest News मामला दर्ज होते ही पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के आरोपी मो आकिब अंसारी पिता जाकिर हुसैन और मो मेराज अंसारी उर्फ सोनु पिता एजाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:30 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:32 PM (IST)
सिमडेगा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार Simdega News
थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

सिमडेगा, जासं। झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सहदेव साव से मिली जानकारी के अनुसार कुरडेग थाना में 25 अक्टूबर को कांड संख्या 28/20 में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के आरोपी मो आकिब अंसारी पिता जाकिर हुसैन और मो मेराज अंसारी उर्फ सोनू पिता एजाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी सहदेव साव ने बताया कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पहल करेगी।

chat bot
आपका साथी