शौच करने गई छात्रा से दो दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने घर से निकालकर बुरी तरह पीटा

Gumla Misdeed News Jharkhand छात्रा को शौच के लिए जाते आरोपितों ने देख लिया और उसका पीछा कर रास्ते में पकड़ लिया। छात्रा की बहन हाथ छुड़ाकर वहां से भागने में सफल हो गई और इसकी जानकारी अपने परिजनों को घर जाकर दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 06:28 AM (IST)
शौच करने गई छात्रा से दो दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने घर से निकालकर बुरी तरह पीटा
दुष्कर्म के दो आरोपितों के साथ एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल व अन्य पुलिस अधिकारी। जागरण

घाघरा (गुमला), जासं। गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र निवासी आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गांव के दो युवकों विकास उरांव व दीपक लोहरा ने रविवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपित युवकों को उसके घर से पकड़ा और उसकी पिटाई करने के बाद घाघरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा एक छठी के कार्यक्रम में अपने पैतृक गांव गई हुई थी। यहां वह अपनी बहन के साथ रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी।

छात्रा को शौच के लिए जाते आरोपितों ने देख लिया और उसका पीछा कर रास्ते में छात्रा को पकड़ लिया। इस दौरान छात्रा की बहन हाथ छुड़ाकर वहां से भागने में सफल हो गई और इसकी जानकारी अपने परिजनों को घर जाकर दी। उधर आरोपित दोनों युवक छात्रा को जबरन पकड़कर एक किलोमीटर दूर चट्टान के समीप ले गए और वहां बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा चीखती रही लेकिन उसकी मदद करने के लिए रात के अंधेरे में वहां कोई नहीं पहुंचा।

छात्रा की बहन से जानकारी मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण छात्रा को खोजने के लिए निकले। ग्रामीणों को आते देख दोनों युवक मौके से भागने में सफल हो गए। छात्रा ने परिजनों को सारी बातें बताई। इसके बाद आरोपितों की तलाश शुरू हुई। रात में ही दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी