Durga Puja 2021: राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

Durga Puja 2021 Ranchi News राज्यपाल रमेश बैस ने दुर्गापूजा की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी देश और झारखंडवासियों को महानवमी के पावन पर्व की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 01:02 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:51 PM (IST)
Durga Puja 2021: राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
Durga Puja 2021, Ranchi News राज्यपाल रमेश बैस ने दुर्गापूजा की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड के मुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल ने राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल रमेश बैस ने दुर्गापूजा की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। देश व राज्य से कोरोना महामारी का पूरी तरह उन्मूलन हो एवं समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना में और वृद्धि हो।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी देश और झारखंडवासियों को महानवमी के पावन पर्व की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ आप सभी को खुशहाल और स्वस्थ जीवन प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।

झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि नवरात्रि की नवमी तिथि पर "मां सिद्धिदात्री" की उपासना की जाती है। सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली माता सिद्धिदात्री से यही प्रार्थना है कि आपकी कृपा सभी पर सदैव बरसती रहे और आपके भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। मंत्री ने अपने घर में कुवांरी कन्‍याओं की पूजा भी की। कहा कि महानवमी के पावन पर्व पर नन्ही देवियों के पावन चरणों से मेरा निवास धन्य हो गया। उनकी उपस्थिति से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा और उनकी निश्छल हँसी से अंतर्मन आनंदित हो गया। उनके पावन चरणों से घर-आँगन पवित्र हो गया। बेटियाँ ही सुख, समृद्धि, खुशहाली का आधार हैं। इनकी पूजा ही श्रेष्ठ पूजा है।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आज महानवमी के पावन अवसर पर हवन एवं कन्या भोजन कार्यक्रम में सम्मलित होकर माँ जगदम्बे से देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद माँगा। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने घर में आज महानवमी के शुभावसर पर परिवार के साथ हवन पूजन किया। कहा कि सिद्धि और मोक्ष की देवी 'माँ सिद्धिदात्री' के चरणों में शत्-शत् नमन तथा शारदीय नवरात्रि के पवित्र पर्व महानवमी पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा अपने सेवकों पर कृपा दृष्टि बनाए रखें।

chat bot
आपका साथी