GOOD NEWS: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लिया अहम फैसला, यूपी–बिहार की ट्रेनों को अवधि विस्‍तार, नया ठहराव

यात्रियों की सुविधा का ध्‍यान रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन के संबंध में एक साथ कई अहम निर्णय लिए हैं। इसके तहत सिकंदराबाद रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को अवध‍ि विस्‍तार दिया गया है। इसके अलावा हटियागोरखपुर स्पेशल ट्रेन का बरहिया में ठहराव किया गया है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 09:29 AM (IST)
GOOD NEWS: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लिया अहम फैसला, यूपी–बिहार की ट्रेनों को अवधि विस्‍तार, नया ठहराव
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अहम निर्णय लिए गए हैं।

रांची, जासं। यात्रियों की सुविधा का ध्‍यान रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन के संबंध में एक साथ कई अहम निर्णय लिए हैं। इसके तहत सिकंदराबाद, रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को अवध‍ि विस्‍तार दिया गया है। इसके अलावा हटिया, गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का बरहिया में ठहराव किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई सूचना के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए सिकंदराबाद– रक्सौल– सिकंदराबाद पूर्णत: आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन वाया रांची के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 07026 सिकंदराबाद – रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से आगामी 29 अक्‍टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार सिकंदराबाद से चलेगी।

ट्रेन संख्या 07025 रक्सौल - सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी नौ अगस्‍त से एक नवंबर तक प्रत्येक सोमवार  रक्सौल से चलेगी। इन ट्रेनों के समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे। सिकंदराबाद – छपरा - सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि का बढ़ाई गई है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए  पूर्णत: आरक्षित सिकंदराबाद – छपरा - सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

ट्रेन संख्या 07051 सिकंदराबाद - छपरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, रविवार  08 अगस्‍त 2021, 15 अगस्‍त 2021, 22 अगस्‍त 2021,29 अगस्‍त 2021 तथा 05 सितंबर 2021 को कुल 05 ट्रिप में सिकंदराबाद से चलेगी। सिकंदराबाद प्रस्थान रविवार 23:35 बजे, काज़ीपेट आगमन 01:33 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, गोंदिया आगमन 09:10 बजे प्रस्थान 09:25 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, राउरकेला आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, हटिया आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, मूरी आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:50 बजे, धनबाद आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे, जसीडीह आगमन 06:47 बजे प्रस्थान 06:49 बजे, पटना आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:55 बजे एवं छपरा आगमन मंगलवार 15:25 बजे होगा।

इसी तर‍ह ट्रेन संख्या 07052 छपरा - सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, मंगलवार 10 अगस्‍त 2021,17अगस्‍त 2021,  24अगस्‍त 2021, 31 अगस्‍त 2021 तथा  07 सितंबर 2021 को कुल 05 ट्रिप छपरा से चलेगी। छपरा प्रस्थान मंगलवार 23:30 बजे, पटना आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, जसीडीह आगमन 07:45 बजे प्रस्थान 07:47 बजे,धनबाद आगमन 10:55 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे, मूरी आगमन 13:18 बजे प्रस्थान 13:20 बजे, रांची आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, हटिया आगमन 14:55 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, राउरकेला आगमन 18:25 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, बिलासपुर आगमन 23:40 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, गोंदिया आगमन 04:25 बजे प्रस्थान 04:27 बजे, काज़ीपेट आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:32 बजे एवं सिकंदराबाद आगमन गुरुवार 15:15 बजे होगा।

इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 05 कोच कुल 23 कोच होंगे। इसी प्रकार हटिया – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का बरहिया स्टेशन पर ठहराव रहेगा। ट्रेन संख्या 05027/05028 हटिया – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का पूर्व मध्य रेल्वे के दानापुर मंडल पर बरहिया स्टेशन में प्रयोगिक तौर पर ठहराव दिया गया है।ट्रेन संख्या 05027 हटिया – गोरखपुर का बरहिया स्टेशन पर आगमन 03:26 बजे एवं प्रस्थान 03:28 बजे होगा तथा ट्रेन संख्या 05028 गोरखपुर – हटिया का बरहिया स्टेशन पर आगमन 19:30 बजे एवं प्रस्थान 19:32 बजे होगा।

chat bot
आपका साथी