Good News: झारखंड में तेजी से सुधर रहे हालात, 25 दिनों बाद मिले 4000 से कम पॉजिटिव; 8 जिलों में कोई मौत नहीं

Jharkhand Coronavirus Cases Update झारखंड में 24 घंटे में नए कोरोना संक्रमित मिलने से दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं। रांची में नए संक्रमित से पांच गुना अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। आज राज्य में 76 मरीजों की मौत हुई आठ जिलों में कोई मौत नहीं हुई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:50 PM (IST)
Good News: झारखंड में तेजी से सुधर रहे हालात, 25 दिनों बाद मिले 4000 से कम पॉजिटिव; 8 जिलों में कोई मौत नहीं
Jharkhand Coronavirus Cases Update: झारखंड में 24 घंटे में नए कोरोना संक्रमित मिलने से दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases Update राज्य में कोरोना की हालत तेजी से सुधर रही है। राज्य में जहां शुक्रवार को लगातार छठे दिन नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए, वहीं अन्य दिनों की तुलना में मौत भी कम हुई। यहां 24 घंटे के भीतर नए संक्रमित मिलने से लगभग दोगुना की संख्या में पुराने मरीज स्वस्थ हुए। शुक्रवार को राज्य में 49,596 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 3,776 संक्रमित पाए गए। इस तरह, पॉजिटिविटी रेट 7.61 फीसद रही। यहां 25 दिनों बाद चार हजार से कम संख्या में दैनिक मामले मिले हैं।

इससे पहले यहां 18 अप्रैल को 3,992 मरीज मिले थे। इसके बाद 19 अप्रैल से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती गई थी। रांची की बात करें तो यहां महज 494 नए मरीज मिले। वहीं, इससे लगभग पांच गुना अधिक कुल 2,267 मरीज स्वस्थ हुए। रांची के अलावा पूरे राज्य के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 7,112 मरीज स्वस्थ हुए। साथ ही जहां हाल के दिनों में लगातार सौ से अधिक मरीजों की मौत हो रही थी, वहीं 24 घंटे के भीतर 76 मरीजों की ही मौत हुई।

राज्य के आठ जिलों में कोई मौत नहीं हुई है। रांची में 28 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। अन्य जिलों में बोकारो में आठ, पूर्वी सिंहभूम में सात, गिरिडीह में पांच, हजारीबाग, सिमडेगा व धनबाद में चार-चार, जामताड़ा, पलामू व खूंटी में तीन-तीन, पश्चिमी सिंहभूम में दो, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज, सरायकेला व देवघर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। आठ जिले चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, लोहरदगा, पाकुड़ व रामगढ़ में कोई मौत नहीं हुई है।

राज्य में अब सौ मरीजों में 15 वर्तमान में संक्रमित

राज्य में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव रेशियाे में भी काफी सुधार हुआ है। पिछले माह राज्य में कुल मरीजों में लगभग एक चौथाई संक्रमित थे। एक्टिव रेशियो बढ़कर 25 हो गया था। अब यह दर घटकर 15 हो गई है। इसका मतलब यह है कि राज्य में मिले प्रत्येक सौ मरीजों में 15 ही वर्तमान में संक्रमित हैं।

शुक्रवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

बोकारो  162  328 चतरा 30  239 देवघर 81  62 धनबाद  143  155 दुमका  39  67 पूर्वी सिंहभूम 957  968 गढ़वा 153   26 गिरिडीह 129  237 गोड्डा 84  73 गुमला 99  192 हजारीबाग 270  329 जामताड़ा 71  05 खूंटी 118   120 कोडरमा  104  145 लातेहार 92   19 लोहरदगा 38   109 पाकुड़ 01  145 पलामू  192  823 रामगढ़ 84  217 रांची 494  2,267 साहिबगंज 20  54 सरायकेला 48  132 सिमडेगा 157  187 पश्चिमी सिंहभूम 210  213

इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136 8 मई  6,112  5,953  141 9 मई 4,169  6,461  97 10 मई  6,187  6,962  129 11 मई  4,365  7,531  103 12 मई  4,362  8,331  97 13 मई  4,991  6,882  108 14 मई 3,776  7,112  76

chat bot
आपका साथी