किसानों के बारे में यह खबर आप भी जानिए, मानसून के पहले आधी कीमत पर मिलेगा बीज...

Jharkhand News सरकार ने मॉनसून की शुरुआत के पहले राज्य के सभी जिलों में 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को धान का बीज उपलब्ध करा देने का भरोसा दिलाया है। रोहिणी नक्षत्र को धान की बुआई के लिए सबसे उपयुक्त और अच्छा समय माना जाता है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:18 PM (IST)
किसानों के बारे में यह खबर आप भी जानिए, मानसून के पहले आधी कीमत पर मिलेगा बीज...
Jharkhand News: सरकार 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को धान का बीज उपलब्ध करा देने का भरोसा दिलाया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News झारखंड सरकार ने मॉनसून की शुरुआत के पहले राज्य के सभी जिलों में 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को धान का बीज उपलब्ध करा देने का भरोसा दिलाया है। गुरुवार को कृषि मंत्री बादल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि रोहिणी नक्षत्र को धान की बुआई के लिए सबसे उपयुक्त और अच्छा समय माना जाता है।

राज्य सरकार ने 25 मई के पहले संथाल परगना प्रमंडल के छह जिलों दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और देवघर तथा कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां यानी नौ जिलों में किसानों धान बीज उपलब्ध कराने की योजना बनायी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर लैम्पस, पैक्स और कॉपरेटिव के माध्यम से समय पर धान का बीज प्राप्त कर लें और धान की बुआई समय पर करने की तैयारी अभी से शुरू करें।

कृषि मंत्री ने कहा कि अभी झारखंड समेत देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव को लेकर सभी प्रकार के प्रोटोकॉल को आवश्यक सतर्कता के सािा अपनानी चाहिए। किसानों से आग्रह किया कि वे जिले में निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर जाकर खुद को, घर-परिवार और समाज को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन जरूर लें और सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का जरूरी पालन करें। झारखंड में मॉनसून इन्हीं दो प्रमंडलों के माध्यम से प्रवेश करता है और यही कारण है पहले चरण में कोल्हान और संथन में बीज देने का काम किया गया है।

chat bot
आपका साथी