Jharkhand: बाइक से जा रहे थे रजरप्पा, सामने आ गया हाथी, सुड़ से उठाकर फेंका, भागकर बचाई जान

Jharkhand सामने हाथी को देखते ही बाइक में सवार दोनों युवक गिर गए। हाथी ने सुमित सिंह को अपने सूड़ से उठाकर पटक दिया। हाथी के पटकने से तुरंत ही बाद सुमित उठ कर भागने लगा। भागता हुआ वह आगे निकल गया। इससे उसकी जान बच गई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:18 PM (IST)
Jharkhand: बाइक से जा रहे थे रजरप्पा, सामने आ गया हाथी, सुड़ से उठाकर फेंका, भागकर बचाई जान
हाथी ने पटककर घायल किया, भागकर जान बचाई।

रजरप्पा(रामगढ़),जासं। झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर के मुख्य मार्ग पर जनिया मारा जंगल के समीप बुधवार की सुबह एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। हाथियों ने एक बार फिर से यहां दस्तक दी है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि झुंड में कितने हाथी हैं। दरहसल रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी सुमित सिंह बुधवार की सुबह अपने साथी सुकेश सिंह के साथ रजरप्पा स्थित रजरप्पा मंदिर अपना दुकान खोलने जा रहे थे। इस बीच जनिया मारा जंगल के समीप एक हाथी सामने आ गया।

हाथी को देखते ही बाइक में सवार दोनों युवक गिर गए। हाथी ने सुमित सिंह को अपने सूड़ से उठाकर पटक दिया। हाथी के पटकने से तुरंत ही बाद सुमित उठ कर भागने लगा। भागता हुआ वह आगे निकल गया। इससे उसकी जान बच गई। हालांकि सुमित की जान तो बच गई पर हाथी उसकी पीठ पर गहरा जख्म हो गया है। वहीं दूसरा साथी हाथी को देखते ही वहां से भागने में सफल रहा। इसी दरम्यान भुचुंगडीह निवासी अधिवक्ता सह आजसू नेता राजू महतो वहां पहुंचे और दोनों घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भिजवाया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों व्यक्ति हाथी के हमले में बच गए हैं। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पहुंची, तब तक मौके से हाथी निकल चुका था। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। बताते चलें कि पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। पिछले बार जब हाथियों ने डेरा जमा रखा था। कोइहरा होते हुए अपने गांव जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को हाथियों के झुंड ने दूर तक खदेड़ा था।

chat bot
आपका साथी