घुरती रथयात्रा: भाई-बहनों के साथ भगवान जगन्नाथ लौटे अपने धाम

मंगलवार को घुरती रथयात्रा सादगीपूर्वक संपन्न हुआ। नौ दिनों तक अपनी मौसी के घर रहने के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपने धाम लौट आए। भगवान के आगमन पर जगन्नाथ मंदिर में खुशियां मनायी गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 12:42 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 12:42 PM (IST)
घुरती रथयात्रा: भाई-बहनों के साथ भगवान जगन्नाथ लौटे अपने धाम
घुरती रथयात्रा: भाई-बहनों के साथ भगवान जगन्नाथ लौटे अपने धाम। जागरण

रांची, जासं। मंगलवार को घुरती रथयात्रा सादगीपूर्वक संपन्न हुआ। नौ दिनों तक अपनी मौसी के घर रहने के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपने धाम लौट आए। भगवान के आगमन पर जगन्नाथ मंदिर में खुशियां मनायी गई। जय जगन्नाथ के जयकारे के बीच 108 दीये की आरती उतारी गई। कोरोना संक्रमण के कारण अनुष्ठान में जन सहभागिता नहीं थी। पूजा में मंदिर के पुजारी और उनके परिजन ही शामिल हुए। भोग लगाने के बाद पट बंद कर दिया गया।

मां लक्ष्मी को मनाने के बाद ही प्रभु को धाम में मिला प्रवेश

नौ दिनी प्रवास से अपने धाम लौटने पर प्रभु को माता लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ा। प्रभु अपने साथ मां को प्रवास पर नहीं ले गए, इससे माता नाराज थीं। परम्परा के अनुसार मान- मनौव्वल के बाद प्रभु को जगन्नाथ धाम में प्रवेश मिला।

chat bot
आपका साथी