मकर संक्रांति पर हुआ गायत्री यज्ञ, रंगरौड़ी में उमड़े श्रद्धालु

शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मकर संक्रांति का त्योहार लोगों ने निष्ठापूर्ण वातावरण में पवित्रता से मनाया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु सुबह में तजना नदी सहित अन्य जलाशयों में स्नान आदि कर पूजन व दान पुण्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:33 PM (IST)
मकर संक्रांति पर हुआ गायत्री यज्ञ, रंगरौड़ी में उमड़े श्रद्धालु
मकर संक्रांति पर हुआ गायत्री यज्ञ, रंगरौड़ी में उमड़े श्रद्धालु

खूंटी : शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मकर संक्रांति का त्योहार लोगों ने निष्ठापूर्ण वातावरण में पवित्रता से मनाया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु सुबह में तजना नदी सहित अन्य जलाशयों में स्नान आदि कर पूजन व दान पुण्य किया। इसके साथ ही संक्रांति के मौके पर लोगों ने तिल से बने व्यंजन और दही-चूड़ा, खिचड़ी आदि का सेवन किया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार खूंटी शाखा द्वारा तजना नदी के तट पर गायत्री यज्ञ व वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गायत्री महायज्ञ में पुरोहित मदन मोहन गुप्ता एवं सीमा सिंह ने वैदिक मंत्रों द्वारा यज्ञ संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान बालमुकुंद कश्यप एवं अमित किरण के युग गायन के धुन पर श्रद्धालुगण आनंद विभोर होते रहे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी, तिलकुट, दही चूड़ा, व गुड का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वीणा देवी पटेल, अनूप साहू, ब्यूटी मिश्रा आदि गायत्री परिवार के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर मदन मोहन गुप्ता में 15 जनवरी शुक्रवार को शहर के पीढ़ी टोली बस्ती में होने वाले पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से शुक्रवार को आयोजित होने वाले महायज्ञ में शामिल होने की अपील की। महायज्ञ से पूर्व सुबह सात बजे शहर में कलशयात्रा निकाली जाएगी, जो यज्ञस्थल परिसर पहुंच कर समाप्त होगी।

वहीं, मकर संक्रांति के मौके पर खूंटी के रंगरौड़ी स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने और परिवार के लिए खुशहाली की कामना की। यहां कांची नदी में स्नान कर लोगों ने दही-चूड़ा व तिलकुट ग्रहण किया। रंगरौडी में मकर संक्रांति के दूसरे दिन मेला लगता है। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण मेला में लोगों की भागिदारी कम रहने की आशंका है।

-------

तोरपा के पर्यटकस्थलों पर जुटे सैलानी

संसू, तोरपा : मकर संक्रांति पर्व पर तोरपा के पिकनिक स्पॉट में सैलानियों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को पेरवाघाघ पिकनिक स्थल पर सुबह से लोगों का आना शुरू हो गया था। जहां लोग पहले तिलकुट व लड्डू का वितरण किया। मकर संक्रांति के कारण दफ्तरों में छुट्टी होने के कारण पिकनिक स्थल में अधिकारी व कर्मी अपने परिवार के सदस्यों के साथ पेरवाघाघ में संक्रांति मनाया। लोगों ने दान के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया।

chat bot
आपका साथी