वायुमंडल परिष्करण के लिए गायत्री भक्तों ने यज्ञाहुतियों से की प्रार्थना

कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते गायत्री साधकों के द्वारा तीन दिवसीय गृह यज्ञ का आयोजन किया गया। इसका समापन अक्षय तृतीया के दिन किया गया। गायत्री परिवार के सैकड़ों साधकों ने बुधवार से गुरूवार तक रोज सुबह अपने घरों में वैदिक मंत्र के जाप के साथ हवन किया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 12:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:30 PM (IST)
वायुमंडल परिष्करण के लिए गायत्री भक्तों ने यज्ञाहुतियों से की प्रार्थना
वायुमंडल परिष्करण के लिए गायत्री भक्तों ने यज्ञाहुतियों से की प्रार्थना। जागरण

रांची, जासं । कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते गायत्री साधकों के द्वारा तीन दिवसीय गृह यज्ञ का आयोजन किया गया था। इसका समापन अक्षय तृतीया के दिन किया गया। गायत्री परिवार के सैकड़ों साधकों ने बुधवार से गुरूवार तक रोज सुबह अपने-अपने घरों में वैदिक मंत्र के जाप के साथ हवन किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के मुख्य संचालक दीपक दयाल ने यज्ञीय प्रेरणा देते हुए यज्ञ की आवश्यकता एवं उपयोगिता प्रकाश डाला तथा कहा कि मंत्र में अद्भुत शक्ति व सामर्थ्य निहित है। वैदिक मंत्रों से वातावरण को अभिमंत्रित-अभिसिंचित करके संक्षिप्त यज्ञाहुतियां देने से  सुख-शांति, स्वास्थ्य-समृद्धि और नीरोग जीवन की रक्षा-कल्याण होती है।

दीपक दयाल ने कहा कि पहले भी जब कभी महामारी का प्रकोप देश में होता था तो ज्ञानी ऋषियों के द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जाता था। इससे वातावरण शुद्ध होता था और विषाणु अथवा कीटाणु का प्रकोप कम होता था। कोरोना महामारी भयानक है। राज्य में रोज सैकड़ों लोग अपनी जान खो रहे हैं। ऐसे में सरकार और डाक्टरों के द्वारा दिए गाइडलाइन का पालन करते हुए हमें रोज घर में थोड़ी-थोड़ी आहुति देनी चाहिए। इससे घर का वातावरण भी पवित्र रहता है। उन्होंने कहा कि वेदों के मंत्रों में बड़ी शक्ति है। ऐसे में अगर हवन में कुछ औषधियों का भी इस्तेमाल करें तो उससे विशेष प्रभाव होता है। शक्तिपीठों से जुड़े सरोज बाला, नीलम पण्ड्या, मंजू पांडेय,  मंजू सिन्हा, मंजू शर्मा, रवि कुमार, मनोज पाण्डे,  शालनी देवी, बिभाष कुमार, अंतर्यामी सिंह, बदरी ठाकुर, मृत्युंजय शर्मा, प्रियंका, श्वेता सिंह, गौतम सिंह, नारायण ग़ौड, बेबी देवी अनेक भक्तों साधकों ने महाअभियान अपील में भागीदारी लेकर लोक कल्याण के लिए यज्ञ किया।

chat bot
आपका साथी