बस स्टैंड पर बाथरूम गई नवविवाहिता एक घंटे तक नहीं लौटी, पति खोजने निकला तो खिसक गई पैरों तले की जमीन

Garhwa News Jharkhand News झारखंड के गढ़वा से चौंकाने वाली खबर है। यहां मायके से एक नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल के लिए चली लेकिन बस स्‍टैंड पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:30 PM (IST)
बस स्टैंड पर बाथरूम गई नवविवाहिता एक घंटे तक नहीं लौटी, पति खोजने निकला तो खिसक गई पैरों तले की जमीन
Garhwa News, Jharkhand News: गढ़वा की नवविवाहिता पति संग ससुराल के लिए चली, लेकिन प्रेमी के साथ फरार हो गई।

गढ़वा, जेएनएन। Garhwa News, Jharkhand News झारखंड के गढ़वा से चौंकाने वाली खबर है। यहां मायके से एक नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल के लिए चली, लेकिन बस स्‍टैंड पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के कटरा निवासी संतोष कोरवा की पत्नी सृष्टि मायके से ससुराल आने के दौरान बीच रास्ते में पति को चकमा देकर फरार हो गई। यह घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सृष्टि अपने पति के साथ भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव स्थित मायके से लौट रही थी। उनकी शादी पिछले महीने 26 अप्रैल को हुई थी।

शादी के बाद परिजनों ने सृष्टि की विदाई की थी। उसके बाद वह अपने पति संग ससुराल आ गई। रस्म के तहत उसका भाई शादी के 10 दिन बाद लेने उसके घर आया था। संतोष अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया। वहां वे पांच दिनों तक रहे। उसके बाद पत्नी की विदाई का आग्रह किया तो परिवार तैयार हो गया। उन्हें छोड़ने परिवार के लोग बस स्टैंड तक आए। यहां उन्हें बस में बिठाया गया। बस के गढ़वा स्थित बस स्टैंड पहुंचने के बाद सृष्टि ससुराल लौटने के लिए ना नुकुर करने लगी। संतोष ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी। उन्होंने भी उसे फोन पर ससुराल जाने के लिए समझाया। 

संतोष ने बताया कि इसी बीच वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बस स्टैंड से फरार हो गई। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा। लेकिन वह नहीं लौटी। फिर उसने उसके फरार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दी। इसके बाद वह बिना दुल्हन के घर लौट गया। उसने गढ़वा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसकी शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 

संतोष ने बताया कि शादी के बाद जब पत्नी ससुराल आई तो उसने जानकारी दी थी कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध है। वह उस लड़के के साथ पहले ही शादी कर चुकी है। वह उसके साथ नहीं रह सकती। जब उससे पूछा कि उसने शादी क्यों की तो सृष्टि ने कहा कि इस बारे में मेरी आपके साथ शादी करने वाले जानें। उसने थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया है। उसने धोखाधड़ी का आरोप ससुर पर लगाया है। साथ ही शादी में हुआ खर्चा वापस करने और मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी