नाबालिग प्रेमिका के साथ बंद कमरे में पकड़ा गया प्रेमी, घर वालों ने ऐसे उतारा प्‍यार का बुखार...

Jharkhand Garhwa Crime News दो साल से 12 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर यौन शोषण कर रहा उसका आशिक रंगे हाथ पकड़ा गया। लड़की के घर जब उसका प्रेमी कमलेश चौधरी कमरे में बंद था तभी उसके परिजनों ने दोनों को घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:22 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:13 AM (IST)
नाबालिग प्रेमिका के साथ बंद कमरे में पकड़ा गया प्रेमी, घर वालों ने ऐसे उतारा प्‍यार का बुखार...
Jharkhand Garhwa Crime News: लड़की के साथ उसका प्रेमी कमरे में बंद था, तभी परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

गढ़वा, जेएनएन। Garhwa News, Jharkhand Garhwa Crime News झारखंड के गढ़वा जिले से बड़ी खबर है। यहां प्रेमी रात को चोरी-चुपके अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस दौरान दोनों बंद कमरे में अपने प्‍यार का इजहार कर रहे थे, तभी प्रेमिका की मां की नजर किसी तरह उनपर पड़ गई। मामला खुलते ही घर-बाहर हंगामा मच गया। सारे परिवार वाले तुरंत इकट्ठा हो गए और प्रेमी युवक को पकड़कर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। युवक के परिवार वाले गलती मानने के बजाये लड़ाई-झगड़ा करने लगे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

दैनिक जागरण संवाददाता के मुताबिक गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को 12 वर्षीय लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मेराल थाना क्षेत्र के भेड़ियाही गांव निवासी विनोद चौधरी के पुत्र कमलेश चौधरी के द्वारा पिछले दो वर्षों सेे उक्त लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। मामला मंगलवार को तब सामने आया जब उक्त लड़की के घर कमलेश चौधरी उसके घर मिलने पहुंचा और घर के परिजनों ने दोनों को घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

इसके बाद लड़की के परिजन ने कमलेश चौधरी को रातभर घर के एक कमरे में बंद कर रखा और इसकी जानकारी लड़का के परिजनों को दे दी। इसके बाद लड़का के परिजन ने लड़की के गांव पहुंच लड़का को छोड़ देने की बात करने लगे। जब लड़की के परिजनों ने लड़का के परिजनों से शादी करने की बात कहा तो सीधा इंकार करते हुए समझ लेने की बात कही।

इसके बाद लड़का के परिजन ने डंडई थाना पहुंच लड़की के परिजनों पर लड़का को अपहरण करने का आरोप लगाकर थाना में आवेदन दे दिया। इसके बाद डंडई थाना पुलिस ने लड़की के घर पहुंच लड़के को अपने कब्जे में लेकर थाना लेे लाया और लड़की के परिजनों को थाना में आने की बात कही। लड़की के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब लड़का को घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो उस समय लड़का ने लड़की से विवाह करने की बात कही।

वही लड़की ने बताया की मुझसे शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध बनाते आया है। उसने शनिवार को भी हमसे मिलने आया था। इसका विरोध करने पर कई तरह के धमकी भी देता रहता था। वह हमसे हमेशा मिलने की जिद करता था। जब वह मंगलवार रात्रि में हमसे मिलने आया था तो उस समय मेरी मां पड़ोस में गई थी। उधर से लौटी हम दोनों को पकड़ लिया।

हम से पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा हैै। हम जब भी शादी करूंगी तो उसी लड़का के साथ शादी करूंगी। बताते चलें कि डंडई थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला को लेकर लगातार घटनाएं घट रही है और प्रशासन बेखबर बन बैठी हुई है।

यौन शोषण से संबंधित किसी तरह का मामला नहीं आया है और न ही आवेदन मिला है। यदि आवेदन मिलता है तो उस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। सुनील कुमार, थाना प्रभारी डंडई।

chat bot
आपका साथी