Garhwa, Independence Day 2020: झंडोत्‍तोलन कार्यक्रम में बोले मंत्री, गरीबों के हित में काम कर रही झारखंड सरकार

Garhwa Independence Day 2020 मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में झारखंड पहला राज्य है जिसने प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से उनके घर पहुंचाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 04:54 PM (IST)
Garhwa, Independence Day 2020: झंडोत्‍तोलन कार्यक्रम में बोले मंत्री, गरीबों के हित में काम कर रही झारखंड सरकार
Garhwa, Independence Day 2020: झंडोत्‍तोलन कार्यक्रम में बोले मंत्री, गरीबों के हित में काम कर रही झारखंड सरकार

गढ़वा, जासं। Garhwa, Independence Day 2020 गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में सार्वजनिक झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झंडारोहण सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया। साथ ही तिरंगे के रंग वाले बैलून उड़ाए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के साथ हमें पिछली सरकार से कई चुनौतियां एवं खाली खजाना हाथ लगा है।

बावजूद इसके सरकार गरीबों के हित में कई कार्य कर रही है। उन्होंने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में झारखंड पहला राज्य है जिसने अपने प्रवासी मजदूरों के लिए हवाई जहाज, रेल एवं बसों की सुविधा उपलब्‍ध कराई। गढ़वा जिले में 43397 प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाया गया। इनमें 14107 लोगों का सैंपल की जांच कराई गई। इसमें से 682 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक 557 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

14 वेंटिलेटर व 12 एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है। 6 कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। ताकि लोगों को इलाज कराने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंत्री ने कहा कि तकनीकी कारणों से भागोडीह ग्रिड का उद्घाटन, जो मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन किया जाना था, नहीं किया जा सका है। अब यह उद्घाटन 17 अगस्त को किया जाएगा। इससे गढ़वा जिला आत्मनिर्भर हो सकेगा। पूर्व में बिजली के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार पर निर्भर रहना पड़ता था, मगर अब गढ़वा को राज्य से ही बिजली मिल सकेगी।

हर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद बड़ी योजनाओं को जिले में शुरू किया जाएगा। मौके पर उन्होंने 109 भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पट्टा का भी वितरण किया। साथ ही परेड, बैंड, क्विज, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कोरोना योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, गुरुजनों आदि को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वीकार किया कि किसी लापरवाही के कारण ही मैं भी कोरोना संक्रमित हो गया था मगर अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।

लोग सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। घर में रहें और सुरक्षित रहें। कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन करने की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही कार्यक्रम में सीमित लोगों को शामिल होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर पहुंचने वाले लोगों को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने एवं मास्क लगाने की व्यवस्था भी कई गई थी।

chat bot
आपका साथी