Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 2 कोरोना मरीज, अबतक 52; जानें ताजा हाल

Garhwa Corona News गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को मिले 2 नए मामलों के साथ अबतक 52 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 08:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 05:24 AM (IST)
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 2 कोरोना मरीज, अबतक 52; जानें ताजा हाल
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 2 कोरोना मरीज, अबतक 52; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Garhwa Corona News गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को मिले 2 नए मामलों के साथ अबतक 52 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। झारखंड में आज कुल 14 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 10 रांची, 2 गढ़वा और जमशेदपुर-रामगढ़ में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 391 पर पहुंच गया है।

दो और प्रवासी मजदूर मिले कोरोना संक्रमित

गढ़वा जिले में प्रवासी मजदूरों के आगमन के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार की देर शाम दो और प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक प्रवासी मजदूर मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह तथा एक अन्य मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव का रहनेवाला है। दोनों गवर्नमेंट क्वारेन्टाइन में है।  दोनों प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र से आए थे। 

झारखंड में आज 27 कोरोना पॉजिटिव मामले

रांची : 10 लातेहार : 05 सिमडेगा : 03 गढ़वा : 02 बोकारो : 02 जमशेदपुर : 01 खूंटी : 01 रामगढ़ : 01 गुमला : 01 पलामू : 01

स्वास्थ्य जांच व सैंपलिंग के बाद उन्हें गवर्नमेंट क्वारेन्टाइन केंद्र में रखा गया था। इन दोनों को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इन दोनों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हो गई है। इनमें 29 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 25 मई को भी 8 कोविड मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे गए। कोविड अस्पताल मेराल में फिलवक्त 23 मरीज इलाजरत हैं।

chat bot
आपका साथी