Garhwa Coronavirus News: गढ़वा में आज एक दिन में 21 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Garhwa Coronavirus News Update झारखंड में शनिवार को 145 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें सबसे अधिक 21 कोरोना मरीज गढ़वा में सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:33 AM (IST)
Garhwa Coronavirus News: गढ़वा में आज एक दिन में 21 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Garhwa Coronavirus News: गढ़वा में आज एक दिन में 21 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus Garhwa News Update झारखंड में शनिवार को 145 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें सबसे अधिक 21 कोरोना मरीज गढ़वा में सामने आए हैं। आज राजधानी रांची में 15, जमशेदपुर में 13, कोडरमा में 13, चतरा में 12, रामगढ़ में 10, गुमला में 8, बोकारो में 6, पलामू में 5, लोहरदगा में 5, धनबाद में 5, साहिबगंज में 4, लातेहार में 3, पाकुड़ में 3, देवघर में 2, हजारीबाग में 2, दुमका में एक, सिमडेगा में एक, जामताड़ा में एक, पश्चिम सिंहभूम में एक और एक नया मामला गोड्डा से सामने आया है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3563 पर पहुंच गया है। राज्‍य में आज 32 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त हुए हैं।

जिले में कोरोना का कहर जारी, 24 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि

गढ़वा जिले में कोरोना महामारी सामुदायिक संक्रमण के स्टेज में पहुंच चुका है۔ शनिवार की देर शाम जिले में 24 नए संक्रमितों  की पुष्टि हुई है। इनमें गढ़वा प्रखंड के आठ, मेराल प्रखंड के 10, भंडरिया प्रखंड के तीन, रंका प्रखंड का एक तथा श्रीबंशीधर नगर प्रखंड के दो लोग संक्रमित  पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के संक्रमितों में छह पुलिसकर्मी एवं दो शहर के निवासी हैं।

पुलिसकर्मियों में गढ़वा पुलिस लाइन के चार, पीसीआर में तैनात एक पुलिसकर्मी तथा सीआरपीएफ का एक जवान शामिल हैं। जबकि एक संक्रमित शहर के मेन रोड का तथा एक अन्य सहिजना मोहल्ले का रहने वाला है।  वहीं मेराल प्रखंड के संगबरिया देवगाना एवं जरही की 10 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गई है। सभी संक्रमितों को नजदीकी सीएचसी स्थित कोविड सेंटर में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा भर्ती कराया गया। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने बताया कि मेराल प्रखंड के गांवों में महिलाओं का संक्रमित होना कोरोना वायरस के कम्यूनिटी ट्रांसफर शुरु होने का स्पष्ट संकेत  है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री मालूम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक जिले में 109 मरीज कोविड अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बताते चलें कि अब तक जिले में कुल 144 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी कोरोना के कुल 35 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का इलाज जिले के कोविड अस्पताल में चल रहा है।

झारखंड में शनिवार को मिले 145 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज

गढ़वा : 21 रांची : 15 जमशेदपुर : 13 कोडरमा : 13 चतरा : 12 रामगढ़ : 10 गुमला : 8, बोकारो : 6 पलामू : 5 धनबाद : 5 लोहरदगा : 5 साहिबगंज : 4 पाकुड़ : 3 लातेहार : 3 हजारीबाग : 2 देवघर : 2 सिमडेगा : 1 दुमका : 1 गोड्डा : 1 पश्चिम सिंहभूम : 1 जामताड़ा : 1

chat bot
आपका साथी