Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Garhwa Corona Update झारखंड में आज 62 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमे सबसे अधिक 13 मामले कोडरमा और 10 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान गढ़वा में की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 04:13 AM (IST)
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज 45 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमे सबसे अधिक 13 मामले कोडरमा और 10 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान गढ़वा में की गई है।आज के ताजा मामलों के साथ झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 821 पर पहुंच गया है।रांची के रिम्‍स में आज 33 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें हजारीबाग -4, सिमडेगा -2, खूंटी -3, पलामू -1, गढ़वा -10, कोडरमा में 13 नए मामलों की पहचान की गई है।

गढ़वा में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव                  

गुरुवार की देर शाम गढ़वा में 10 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी रंका अनुमंडल के बरवाडीह पंचायत के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। इस तरह जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 72 हो गयी है। जिसमें 60 ठीक होकर घर लौट चुके है। 10 लोगों को गुरुवार के शाम ही ठीक होने के वाद कोविड हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था। परंतु शाम होते ही 10 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद  प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। आज मिले संक्रमितों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बरवाडीह के लिए रवाना हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी