रांची में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार Ranchi News

Jharkhand. आरोपित की गिरफ्तारी मांडर थाना क्षेत्र से हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित के पास से नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 10:07 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 10:07 AM (IST)
रांची में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार Ranchi News
रांची में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची की पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की गिरफ्तारी मांडर थाना क्षेत्र से हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित के पास से 100, 200 और 500 के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपित के घर से प्रिंटर, पेपर, कम्प्यूटर सहित कई समान भी मिले हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर  रही है।

यह भी पढ़ें: पत्‍थलगड़ी मामले में मुकदमा हटाने की तैयारी शुरू, CNT-SPT एक्‍ट के मुकदमे भी लिए जाएंगे वापस

chat bot
आपका साथी