रांची में गांधी पैनोरमा, फिल्मों से जानें बापू के विचारों को Ranchi News

Jharkhand. राजधानी रांची के आड्रे हाउस में तीन दिवसीय फिल्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां महात्मा गांधी के कर्मों को देखने और यादें ताजा करने का अवसर है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 08:46 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 08:46 PM (IST)
रांची में गांधी पैनोरमा, फिल्मों से जानें बापू के विचारों को Ranchi News
रांची में गांधी पैनोरमा, फिल्मों से जानें बापू के विचारों को Ranchi News

रांची, जासं। जिस आड्रे हाउस में सौ साल पहले गांधी ने चंपारण आंदोलन के सिलसिले में गेट से मुलाकात की थी और किसानों के लिए जांच कमेटी की नींव रखी गई थी, उसी आड्रे हाउस में गांधी पैनोरमा के तहत तीन दिवसीय फिल्मोत्सव का शुभारंभ शनिवार को किया गया। 21 से 23 तक चलने वाले इस पैनोरमा में गांधी पर बनी फिल्में दिखाई जा रही हैं। गांधी को, उनके विचारों को, उनके कर्म, सत्याग्रह और आजादी के आंदोलन को फिर से देखने और यादें ताजा करने का अवसर है।

पूरे देश में गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। यह आयोजन भी इसी की एक कड़ी है। कला-संस्कृति विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम चल रहा है। यहां आकर आप समृद्ध हो सकते हैं। गांधी के जीवन को समझ सकते हैं। कार्यक्रम दस बजे से शुरू होता है। दिन भर चलता है। शाम में भजन संध्या भी है। गांधी से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी भी है।

फिल्म पैनोरमा की समाप्ति के बाद 28 सितंबर को रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में जोहार गांधी बाबा कार्यक्रम संध्या छह बजे होगा। मेघा श्रीराम डालटन झारखंड में रचे-बसे गांधीवादी गीतों को प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद एक व दो अक्टूबर को नाटकों का मंचन भी होगा। एक अक्टूबर को आड्रे हाउस में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कला के माध्यम से गांधी के विचार व कर्म को समझने की कोशिश की जाएगी।

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी