Gadhawa Crime News : अपहृत महिला दिल्ली से बरामद, दो महिला संग पांच बच्चे बरामद

Gadhawa Crime News तीन माह पूर्व अपहृत विवाहिता महिला को उसके तीन बच्चों के साथ दिल्ली के पहाड़गंज से बरामद कर सोमवार को श्री बंशीधर नगर थाना लाई गई। दूसरींअपने दोनों बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अपने प्रेमी अर्जुन राम के संग रह रही है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:01 PM (IST)
Gadhawa Crime News : अपहृत महिला दिल्ली से बरामद, दो महिला संग पांच बच्चे बरामद
Gadhawa Crime News : अपहृत महिला दिल्ली से बरामद, दो महिला संग पांच बच्चे बरामद

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) संवाद सूत्र। Gadhawa Crime News: श्रबंशीधर नगर थाना पुलिस के द्वारा शहर के मेन रोड के एक मोहल्ले से तीन माह पूर्व अपहृत विवाहिता महिला को उसके तीन बच्चों के साथ दिल्ली के पहाड़गंज से बरामद कर सोमवार को श्री बंशीधर नगर थाना लाई गई। इधर पुलिस ने गत 12 नवंबर से अपने पिता के घर चितविश्राम से गायब विवाहिता महिला को उसके दो बच्चों के साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा से बरामद कर थाना ले आई।

तीन माह पूर्व तीन बच्चों के साथ पत्नी के अपहरण अपहरण का मामला दर्ज:

इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व 27 नवंबर को शहर के एक व्यक्ति ने तीन बच्चों के साथ पत्नी के अपहरण किए जाने का मामला थाने में दर्ज कराया था। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि उक्त महिला अपने तीन बच्चों के साथ दिल्ली के पहाड़गंज में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। सूचना के आलोक में एएसआई कुमार विक्रम सिंह को पुलिस बल के साथ दिल्ली भेजा गया। जहां से अपहृत महिला को उसके तीन बच्चों के साथ बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में बयान के बाद महिला अपने पति के घर तीनों बच्चों के साथ चली गई।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अपने प्रेमी संग रह रही है महिला:

इधर चितविश्राम गांव निवासी संतोष राम ने अपनी विवाहिता पुत्री 25 वर्षीय रीता देवी को दो बच्चों के साथ गायब होने का मामला 16 नवंबर को थाने में दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि रीता अपने दोनों बच्चों के साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में अपने प्रेमी अर्जुन राम के संग रह रही है।

घरवालें रखने को तैयार नहीं, नासिक लेकर जाना चाहता है प्रेमी:

सूचना के आलोक में एएसआई जितेंद्र कुमार भगत को पुलिस टीम के साथ रीता देवी को बरामद करने के लिए भेजा गया। जहां से पुलिस ने रीता, उसके दो बच्चे व बंशीधर मोहल्ला निवासी प्रेमी अर्जुन राम को बरामद कर थाना लाई। रीता अपने पिता या पति के घर नहीं जाकर अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस ने रीता के पिता व उसके प्रेमी अर्जुन राम को रीता को सौंप दिया है। अर्जुन ने बताया कि मेरे पिता जय गोविंद राम रीता को अपने घर में रखने को तैयार नहीं है। इसलिए मैं रीता को लेकर नासिक में मजदूरी करने जाऊंगा।

chat bot
आपका साथी