जमीन विवाद में धर्मदेव उर्फ गब्बर की गोली मारकर की गई थी हत्या, भाजपा नेता के चालक सहित पांच गिरफ्तार

रांची के एयरपोर्ट इलाके में हुई धर्मदेव साहू उर्फ गब्बर हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब पुलिस पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:26 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:26 AM (IST)
जमीन विवाद में धर्मदेव उर्फ गब्बर की गोली मारकर की गई थी हत्या, भाजपा नेता के चालक सहित पांच गिरफ्तार
जमीन विवाद में धर्मदेव उर्फ गब्बर की गोली मारकर की गई थी हत्या, भाजपा नेता के चालक सहित पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के एयरपोर्ट इलाके में हुई धर्मदेव साहू उर्फ गब्बर हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। मामले में हत्या के मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता वीनू गोप के चालक सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें चालक निकू गुप्ता, घटना की रेकी करने वाला भोला साहू व अन्य अपराधी शामिल हैं। सभी को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इनमें निकू ने पुलिस को बताया कि इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता वीनू गोप है। उसी की प्लानिग के अनुसार घटना को अंजाम दिया गया है। जमीन का विवाद रहने की वजह से उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद निकू ने ही वीनू को भगाने के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया था। इसके बाद से वह खुद फरार हो गया है। पुलिस फिलहाल वीनू के चालक सहित पांच अन्य अपराधियों से पूछताछ कर रही है। वीनू की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस मामले में धर्मदेव देव की पत्नी फुलटूसी देवी की ओर से दर्ज एफआइआर में बताया गया है कि धर्मदेव का गांव के ही भाजपा नेता वीनू गोप उर्फ विनोद गोप से विवाद चल रहा था। उसने ही योजनाबद्ध तरीके से अपने चालक निकू गुप्ता और गोलू उर्फ शुभम गोप व अन्य अपराधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। फुलटूसी देवी के अनुसार धर्मदेव ने पहले ही अंदेशा जताते हुए बताया था कि वीनू उसकी हत्या करना चाहता है। इसके लिए सुपारी भी दे चुका है। इधर हाल में जेल से छूटने के बाद से ही पीछे पड़ा हुआ था। बीते 30 अप्रैल को वीनू ग्रुप की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद सिर और चेहरे पर पत्थर से कूच दिया गया था।

chat bot
आपका साथी