धर्मदेव उर्फ गब्बर हत्याकांड: सिर्फ दारू और मुर्गा के लिए एक महीने से रेकी कर रहा था नाबालिग

एयरपोर्ट इलाके में हुई धर्मदेव साहू उर्फ गब्बर हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारियां मिली है। गब्बर की हत्या में रेकी के लिए एक 17 वर्ष के नाबालिग को लगाया गया था। जो गब्बर की हर गतिविधियों पर पिछले एक महीने से नजर रख रहा था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:48 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:48 AM (IST)
धर्मदेव उर्फ गब्बर हत्याकांड: सिर्फ दारू और मुर्गा के लिए एक महीने से रेकी कर रहा था नाबालिग
सिर्फ दारू और मुर्गा के लिए एक महीने से रेकी कर रहा था नाबालिग। जागरण

रांची, जासं । एयरपोर्ट इलाके में हुई धर्मदेव साहू उर्फ गब्बर हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारियां मिली है। गब्बर की हत्या में रेकी के लिए एक 17 वर्ष के नाबालिग को लगाया गया था। जो गब्बर की हर गतिविधियों पर पिछले एक महीने से नजर रख रहा था। गब्बर की रेकी के लिए नाबालिग को कोई बड़ी रकम नहीं, बल्कि दारू और मुर्गा मिलना था। दारू और मुर्गा उसे हमेशा उपलब्ध कराने का लालच दिया गया था। इसी लालच में वह गब्बर की गतिविधि की जानकारी इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता वीनू गोप और उसके सहयोगियों को देता था। घटना वाले दिन भी वह पूरे दिन रेकी कर रहा था।

उसे पकड़ कर स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सौंपा था। हालांकि वह सत्यापन में नाबालिग निकला। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। इधर, मामले में मुख्य आरोपित वीनू गोप के चालक निक्कू गुप्ता सहित चार लोग हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ चल रही है। जबकि वीनू की तलाश में छापेमारी चल रही है। हालांकि वीनू फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस मामले में पूरी तरह से खुलासा हो गया है कि जमीन विवाद के वजह से ही वीनू ने गब्बर की हत्या कराई है। घटना वाले दिन घटनास्थल पर वीनू का चालक भी मौजूद था।

पत्नी के बयान पर दर्ज की गई थी हत्या की एफआईआर

इस मामले में धर्मदेव देव की पत्नी फुलटूसी देवी की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया है कि धर्मदेव का गांव के ही भाजपा नेता वीनू गोप उर्फ विनोद गोप से विवाद चल रहा था। उसने ही योजनाबद्ध तरीके से अपने चालक निकू गुप्ता और गोलू उर्फ शुभम गोप व अन्य अपराधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। फुलटूसी देवी के अनुसार धर्मदेव ने पहले ही अंदेशा जताते हुए बताया था कि वीनू उसकी हत्या करना चाहता है। इसके लिए सुपारी भी दे चुका है। इधर हाल में जेल से छूटने के बाद से ही पीछे पड़ा हुआ था। बीते 30 अप्रैल को गब्बर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद सिर और चेहरे पर पत्थर से कूच दिया गया था।

chat bot
आपका साथी