धन संग्रह के साथ मन संग्रह अभियान : डा. प्रदीप

नामकुम राम जन्म भूमि निधि जन संग्रह अभियान की शुरुआत विक्रमादित्य नगर के ईईएफ में आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:20 AM (IST)
धन संग्रह के साथ मन संग्रह अभियान : डा. प्रदीप
धन संग्रह के साथ मन संग्रह अभियान : डा. प्रदीप

संसू, नामकुम : नामकुम राम जन्म भूमि निधि जन संग्रह अभियान की शुरुआत विक्रमादित्य नगर के ईईएफ मैदान स्थित श्री राम शिव मंदिर से किया गया। मुख्य अतिथि निधि संग्रह अभियान झारखंड प्रदेश योजना समिति के सदस्य डाक्टर प्रदीप वर्मा, राची सासद संजय सेठ, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, चंदन मिश्र, नगर संघचालक शकर प्रसाद, बौद्धिक प्रमुख आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति में शुरुआत हुई। प्रदीप बर्मा ने उपस्थित राम भक्तों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि यह केवल धन संग्रह अभियान नहीं है बल्कि मन संग्रह अभियान है। सासद संजय सेठ ने अपने कार्य सेवा के दौरान हुए कष्ट को साझा करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है। हनुमान की तरह हम सबों को पूरे मनोयोग के साथ लग जाने की आवश्यकता है। रामकुमार पाहन ने कहा कि इस अभियान को कुछ लोग राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं जो गलत है। इस दौरान इएईईएफ मैदान से पुरुलिया रोड बैंक मोड़ होते हुए आदर्श नगर शिव मंदिर प्रागण तक शाति मार्च निकाला गया। मौके पर शकर प्रसाद, ब्रजेश सिंह, सुमित कुमार महतो, दिलीप सिंह, रविंद्र तिवारी, रासेश्वर नाथ मिश्र, राजेन्द्र प्रमाणिक, राजन साहु, अजय बर्मा, आरती कुजूर, कामेश्वर सिंह, नवीन सोनी, सुरेन्द्र महतो, वीरेंद्र सिंह, डाक्टर भारद्वाज शुक्ला, अजीत तिवारी, राजकुमार सिंह, गौतम सिंह, राजेन्द्र महतो, धर्मनाथ महतो, वरुण महतो, मुल्लू महतो, राजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, अमित मिश्रा आदि शामिल हुए।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चला अभियान

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण समिति रांची जिला की बैठक शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रातू के सभागार में हुई। मौके पर जिला कार्यवाह डा. सुनील कुमार महतो, आरएसएस के प्रात सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, जिला संघचालक सिद्धनाथ महतो, संत केशवानंद दास ने राष्ट्रहित में संदेश दिए। भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित करने के बाद सभी लोग रातू किला स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर पहुंचे। निधि संग्रह कूपन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। शख ध्वनि, घटा-घड़ियाल,जय श्री राम, भारत माता की जय एवं जगन्नाथ स्वामी की जय से रातू गढ़ का मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। यहा से ही राम जन्म भूमि मंदिर निधि संग्रह की शुरुआत हुई। मौके पर अध्यक्ष जितेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष मोहन साहू, बैजनाथ महतो, मंत्री रंगनाथ महतो, सह मंत्री गुरुपद दास गोस्वामी, रोबिन महतो सहित सदस्य के रूप में देवचरण उरांव, बीरेन्द्र, अखिलेश, रिझू नायक, साहेबा किस्पोट्टा, डा. पारसनाथ महतो आदि उपस्थित थे। इससे पहले रंगनाथ महतो ने राम जन्मभूमि पर मंदिर विषय पर बोलते हुए कहा कि 492 वषरें के लंबे संघर्ष के बाद हमें यह गौरव का क्षण प्राप्त हो रहा है।

chat bot
आपका साथी