झडागड़ी को लेकर बंधु के खिलाफ खोला मोर्चा

माडर विधायक बंधु तिर्की द्वारा ग्रामीणों से झडागड़ी कराए जाने को लेकर प्रखंड के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:30 AM (IST)
झडागड़ी को लेकर बंधु के खिलाफ खोला मोर्चा
झडागड़ी को लेकर बंधु के खिलाफ खोला मोर्चा

ओरमाझी : माडर विधायक बंधु तिर्की द्वारा ग्रामीणों से झडागड़ी कराए जाने को लेकर प्रखंड के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को किसान कोल्ड स्टोर गागुटोली में प्रगतिशील किसान शिवनारायण साहू की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय एक बैठक हुई। बैठक में पूर्व सासद रामटहल चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, जेएमएम केंद्रीय उपाध्यक्ष कुदुस अंसारी, सरना सनात व इस्लाम धर्म सहित सभी राजनीति पार्टी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने धार्मिक झडे को अधार्मिक कार्य में इस्तेमाल पर नाराजगी जताई और कहा किसी भी धर्म का धार्मिक झडा राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए है। विधायक को ही कानून पर विश्वास न हो तो आम जनता का क्या होगा। लोगों ने कहा आदिवासी समाज को गुमराह कर प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक ताने-बाने को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाहर से आकर क्षेत्र की सामाजिक समरसता बिगाड़ने वालों को प्रखंड के सभी लोग मिलकर मुहतोड़ जबाब देंगे।

रामटहल चौधरी ने कहा कि विधायक बंधु तिर्की सुलझे हुए नेता हैं। बहकावे में इस प्रकार का कार्य को अंजाम देना सही नही है। उन्हे समाज को तोड़ने का नही जोड़ने का काम करना चाहिए। आदित्य साहू ने कहाकि धार्मिक झडागड़ी समाज के लिए ठीक नही है। जीतराम मुंडा जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कहा कि झडागड़ी गलत नही है, लेकिन गलत मंशा से करना गलत है। झडा गड़ी का विरोध करने वाले में जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुदुस अंसारी, अमरनाथ चौधरी, मुखिया मानकी राजेंद्र शाही मुंडा, बीना देवी, सीता देवी, पूर्व मुखिया दीपक बड़ाईक, ग्रामप्रधान दीनदयाल लोहरा, उमाषंकर साहू, सुरेश साहू, विष्णु मुंडा, पारस मुंडा, योगेंद्र मुंडा आदि थे।

क्या है मामला

20 फरवरी को माडर विधायक बंधु तिर्की द्वारा ओरमाझी के प्रमेश्वर साहू वैगराह की 2.26 डी भूमि गागुटोली में ग्रामीणों से सरना झडागड़ी कराया गया था। भूमि को लेकर स्थनीय लोगों में विवाद है। भूमि का नेचर आदिवासी नहीं है। बावजूद जमीन पर झडागड़ी करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी