बजरंग दल के संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा, सदियों से हमारी संस्कृति पर हो रहा कुठाराघात

बजरंग दल के केंद्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि सदियों से हमारी संस्कृति पर कुठाराघात हो रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 05:00 AM (IST)
बजरंग दल के संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा, सदियों से हमारी संस्कृति पर हो रहा कुठाराघात
बजरंग दल के संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा, सदियों से हमारी संस्कृति पर हो रहा कुठाराघात

जागरण संवाददाता, रांची : बजरंग दल के केंद्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि जंगलों में मां शबरी बैठी हैं। भगवान श्री राम के मंदिर बनाने के काम में वह भी सहयोग करने की अपेक्षा का राह जोह रही है। श्रीराम ऐतिहासिक पुरुष हैं। समाज में हिदुओं के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक अस्थाओं पर निरंतर प्रहार होता रहा है, ऐसे विध्वंसकारियों को समाज अच्छी प्रकार पहचान लें। वे शुक्रवार को सेवा सदन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अधीनस्थ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के प्रांत बैठक में बाले रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीयों को भारत की गौरवशाली इतिहास से सदैव दूर रखने की कोशिश की गई है। अभियान की सफलता अथवा उपलब्धियां तभी मानी जाएगी जब हम अपने आराध्य देव श्री राम से हम सभी जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा द्वारिका धाम से जगन्नाथपुरी धाम एवं रामेश्वरम धाम से बद्रीनाथ धाम तक के समस्त जनमानस एक हैं, परंतु आतंक फैला कर देश के हिदू संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कई सदियों से चलता रहा है। भारतीय संस्कृति का निर्मुल नष्ट करने की संभावना लेकर ही हमारे आराध्य देवों के मंदिर को तोड़ा गया। उन्होंने कहा जीवन का कुछ क्षण ऐसा होता है जिसे हम गौरवशाली क्षण के रूप में देखते हैं। आज श्री राम मंदिर बनाने का क्षण हमारे लिए गौरवशाली क्षण हो सकता है। प्रत्येक जनमानस को भगवान राम के प्रति श्रद्धा अर्पण करने हेतु कम से कम 14 दिन का समय तो निकालना ही चाहिए। बैठक को क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, अभियान के प्रांत प्रमुख व प्रांत मंत्री डॉ बींरेंद्र साहु, अभियान के सहप्रमुख व संघ के प्रांत कार्यवाह राकेश लाल, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नाथू गाड़ी, भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री प्रशांत कुमार खाका, विश्व हिदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी ने भी संबोधित किया। मौके पर मुख्यरूप से गंगा प्रसाद यादव, सुभाष नेत्रगावंकर, देवी प्रसाद शुक्ला, प्रांत मार्गदर्शक मंडल के संयोजक स्वामी कृष्ण चेतन जी ब्रह्मचारी, गिरजा शंकर पांडे, रंगनाथ महतो, शिव शंकर साबू, अशोक अग्रवाल, दीपक ठाकुर, अमर प्रसाद, किशुर झा, मिथिलेश्वर मिश्र, मनोज चंद्रवंशी, संजय चौरसिया, किशोरी लाल लाट, सुदर्शन प्रसाद, रवि शंकर राय, गोपाल पारीक, चंद्रदीप दुबे, सुरज कुमार सहित प्रांत के सभी जिलों के अभियान प्रमुख, अभियान सहप्रमुख, जिला पालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग व जिला कार्यवाह व प्रचारक सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी