रांची में एक बाइक पर सवार थे चार लोग, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर

कोरोना महामारी के कारण जान जोखिम में है। बावजूद इसके कुछ लोग समस्याओं को न्योता देने से नहीं चूकते। बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची गुमला मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बारीडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:02 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 01:02 PM (IST)
रांची में एक बाइक पर सवार थे चार लोग, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर
रांची में एक बाइक पर सवार थे चार लोग, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। जागरण

रांची/बेड़ो, जासं । कोरोना महामारी के कारण जान जोखिम में है। बावजूद इसके कुछ लोग समस्याओं को न्योता देने से नहीं चूकते। बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची गुमला मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह में लगभग साढ़े नौ बजे बारीडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर दूसरे वाहन ने इसे अपनी चपेट में ले लिया।

घायलों में शुभम सिंह,18 वर्ष,पिता तेजुवा सिंह,शांति देवी 40 वर्ष पति तेजुवा सिंह,सोनाली कुमारी 8 वर्ष पिता स्व सुंदर सिंह व जुलिता कुमारी 10 वर्ष पिता कृष्णा उरांव शामिल है। दुर्घटना में घायल सभी लोग इटकी टटकुंदो गांव निवासी हैं। यह लापुंग के राय टोली से अपने घर इटकी टटकुंदो वापस जा रहे थे।घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ विनीता प्रसाद ने चारो घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शुभम सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी