गुमला में हादसों के बीच गुजरा दशहरा, चार की मौत और आधा दर्जन घायल Gumla News

Gumla News Jharkhand Accident News घाघरा में आटो और बाइक में टक्‍कर हो गई। बसिया में भी आटो और मोटरसाइकिल के बीच टक्‍कर में जान गई। रायडीह में पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:50 PM (IST)
गुमला में हादसों के बीच गुजरा दशहरा, चार की मौत और आधा दर्जन घायल Gumla News
Gumla News, Jharkhand Accident News घाघरा में आटो और बाइक में टक्‍कर हो गई।

गुमला, जागरण टीम। गुमला में दुर्गा पूजा का त्‍योहार हादसों के बीच गुजरा। जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं। घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो के समीप बीते गुरुवार को टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में चेगरी निवासी बोलबम सिंह की मौत हो गई, जबकि सोनू महली घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव घाघरा से चेगरी लौट रहे थे। 

पुटो के समीप टेंपो से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा, जहां चिकित्सक ने बोलबम सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू महली को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर बसिया में एकलव्य विद्यालय बरटोली के समीप बिना लाइट की तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल के साथ टेंपो की टक्कर हो गई।

इससे टेंपो पलट गई। टेंपो में सवार गाड़ा कामडारा निवासी 29 वर्षीय अजित इंदवार की मौत हो गई। इस घटना में आशीष बरला घायल है। टेंपो सवार गाड़ा से टेंगरिया कमरटोली जा रहे थे। दूसरी घटना भी एकलव्‍य विद्यालय के समीप ही हुई। इसमें मोटरसाइकिल और ऑटो के टक्कर से पतराटोली निवासी बिरसु उरांव और विजय उरांव घायल हो गए हैं। सभी घायलों का रेफरल अस्पताल बसिया में इलाज चल रहा है।

रायडीह के मांझा टोली में एक पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसमें एक युवक और एक युवती शामिल हैं। इस दुर्घटना में एक अन्‍य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गुमला के दुंदुरिया में एक सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रिम्‍स रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी