झारखंड के गढ़वा में ओझा-गुणी के आरोप में दो लोगों की पिटाई मामले में 4 गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बुका पनियाही टोला में गुरुवार को दो ग्रामीणों की बांध कर हुए पिटाई के बाद इनमें एक शिवनाथ पासवान के मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में श्याम सुंदर राउत सहित अन्य का नाम शामिल है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:21 PM (IST)
झारखंड के गढ़वा में ओझा-गुणी के आरोप में दो लोगों की पिटाई मामले में 4 गिरफ्तार
झारखंड के गढ़वा में ओझा-गुणी के शक में दो लोगों की पिटाई मामले में चार आरोपित गिरफ्तार। जागरण

भवनाथपुर (गढ़वा), संसू । थाना क्षेत्र के बुका पनियाही टोला में गुरुवार को दो ग्रामीणों की बांध कर हुए पिटाई के बाद इनमें एक शिवनाथ पासवान के मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में श्याम सुंदर राउत, विजय यादव, आशीष राउत तथा एक पारा शिक्षक धर्मदेव राउत का नाम शामिल है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि ओझा-गुणी के आरोप में गुरुवार की सुबह पनियाही टोला में शिवनाथ पासवान एवं अदालत सिंह की रस्सी से बांधकर जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की गई थी।

इलाज के दौरान अस्पताल में शिवनाथ पासवान की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस के हत्थे च़ढ़ा एक आरोपित श्याम सुंदर राउत ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह करीब तीन बजे मेरे घर के पीछे से ठक-ठक की आवाज हो रही थी। आवाज सुनकर जब मेरी नींद खुली तो देखा के घर के पीछे कुछ लोग खड़े हैं। मैंने आवाज देकर पूछा की कौन है। मेरी आवाज सुनने के बाद वहां मौजूद लोग भागने लगे। मुझे चोर होने की आशंका हुई और मैंने गुहार लगाकर ग्रामीणों की मदद से भाग रहे अदालत सिंह को पकड़ लिया।

जब उसकी पकड़ कर पिटाई की गई तो उसने बताया कि उसके साथ शिवनाथ पासवान था जो ओझा गुणी का काम करता है। इसके बाद शिवनाथ को भी पकड़ कर लाया गया तथा पूछताछ के दौरान उसकी भी पिटाई की गई। हम इसकी सूचना पुलिस को देने ही वाले थी कि पुलिस वहां आई पहुंची तथा उक्त दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दी। जहां इलाज के दौरान शिवनाथ पासवान की मौत हो गई। मरने से पहले शिवनाथ ने पुलिस के समक्ष पिटाई करने के आरोप में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए बयान दिया था। इधर, पुलिस शेष बचे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी