यूनियन बैंक एम्प्लॉई यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पन्ना पंकज का निधन

Jharkhand News Hindi Samachar Union Bank 25 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना के कारण प्रकाश स्पाइनल कॉर्ड इंज्यूरी रोग से ग्रसित रहे। इस क्रम में दिल्ली अपोलो में 2003 और 2007 में स्पाइनल कॉर्ड की सर्जरी दो बार हो चुकी थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:16 AM (IST)
यूनियन बैंक एम्प्लॉई यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पन्ना पंकज का निधन
Jharkhand News, Hindi Samachar Union Bank प्रकाश पन्‍ना पकज।

रांची, जासं। यूनियन बैंक एम्प्लॉई यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश पन्ना पंकज (73) का शुक्रवार को पल्स हॉस्पिटल, रांची में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। प्रकाश पन्ना पंकज लगातार 3 बार निर्विरोध एम्प्लॉई यूनियन के अध्यक्ष रहे हैं। वे बैंक और कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्ष और कार्य करते रहे। बैंक में 32 साल बेदाग सेवा देने के बाद वे 2008 में सेवानिवृत्त हुए थे। पंकज बैंक में सभी कर्मचारियों और समाज के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे।

विदित हो कि 25 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना के कारण वे स्पाइनल कॉर्ड इंज्यूरी रोग से ग्रसित रहे। इस क्रम में दिल्ली अपोलो अस्‍पताल में 2003 और 2007 में स्पाइनल कॉर्ड की दो बार सर्जरी हो चुकी थी। पिछले महीने 15 जून 2021 को बाथरूम में गिरने के कारण सर्वाइकल व स्पाइनल में चोट लगने से स्पाइन क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह उनका हॉस्पिटल में डॉक्‍टरों की गहन निगरानी में ऑपरेशन किया गया था। वे अपने पीछे धर्मपत्नी शांति आनंदी पन्ना के अलावा 2 पुत्र अनिल पन्ना, विकास पन्ना और 2 पुत्रियां अर्चना व वत्सला को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम क्रियाकर्म पैतृक गांव लोंगा,  बिशुनपुर (गुमला) में आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी