Jharkhand Politics: पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को मिलेगा भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान

Jharkhand Politics 2021 का भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान राज्य सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में दिया जाएगा। चंद्रवंशी विश्रामपुर के विधायक हैं। उन्हें झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:59 PM (IST)
Jharkhand Politics: पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को मिलेगा भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान
पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान दिया जाएगा।

रांची, राब्यू। विश्रामपुर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी वर्ष 2021 के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। उन्हें झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 नवंबर को बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021 से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के आवासीय कार्यालय में हुए विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक में विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के नाम पर सहमति बनी। बैठक बाद चंद्रवंशी के नाम की घोषणा की गई। चंद्रवंशी राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, विधायक स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

स्पीकर ने चयन समिति की बैठक से पूर्व विधानसभा के 21 वें स्थापना दिवस को लेकर विधानसभा में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सभी इंतजाम बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। कोविड को देखते हुए स्थापना दिवस समारोह को सादगी से मनाने का निर्णय किया गया है। हालांकि इस बार दर्शकों की संख्या पिछली बार की तरह 200 पर सीमित नहीं रखी गई है। मुख्य कार्यक्रम विधानसभा के हॉल से बाहर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री विशिष्ट मेहमान

राज्यपाल रमेश बैस 22 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वह उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021 रामचन्द्र चंद्रवंशी को प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। वे कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी सम्मान 2021 पुरस्कार के लिए चयनित कर्मियों को सम्मानित करेंगे। उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी सम्मान के लिए, रामनिवास दास, संयुक्त सचिव, नीलेश कुमार सिंह, अवर सचिव, रोशन किडो व सुभाष कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी औरउमेश कुमार गुप्ता, अनुसेवक का चयन किया गया है।

अब तक चयन किए गए उत्कृष्ट विधायक2001- विश्वेश्वर खां2002 - हेमलाल मुर्मू2003 - राजेंद्र प्रसाद सिंह2004 - लोकनाथ महतो2005 - अन्नपूर्णा देवी2006 - राधा कृष्ण किशोर2007 - पशुपति नाथ सिंह2008 - इंदर सिंह नामधारी2010 - जनार्दन प्रसाद2011 - माधव लाल सिंह2012 - रघुवर दास2013 - लोबिन हेम्ब्रम2015 - प्रदीप यादव2016 - स्टीफन मरांडी2017 - विमला प्रधान2018 - मेनका सरदार2020 - नलिन सोरेन

chat bot
आपका साथी