झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी होंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त

DK Tiwari IAS झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी अब राज्य निर्वाचन आयोग की कमान संभालेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त के लिए उनके नाम पर सहमति बन गई है और पंचायती राज विभाग ने इनके नाम की अनुशंसा को आगे बढ़ा दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:28 AM (IST)
झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी होंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
DK Tiwari IAS झारखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव डीके तिवारी। फाइल फोटो

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी अब राज्य निर्वाचन आयोग की कमान संभालेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त के लिए उनके नाम पर सहमति बन गई है और पंचायती राज विभाग ने इनके नाम की अनुशंसा को आगे बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद इससे जुड़े प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद डीके तिवारी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बता दें कि पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय के बाद से यह अहम पद रिक्त है। एनएन पांडेय जून 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे। पद रिक्त होने के कारण राज्य में निकाय और पंचायत चुनाव भी समय से नहीं हो पाए। हालांकि, सरकार की ओर से इसकी प्रत्यक्ष वजह कोरोना को बताया गया। फिलहाल पंचायती राज व्यवस्था छह माह के लिए प्रशासनिक समितियों के हवाले है। तिवारी की नियुक्ति के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीके तिवारी 1986 बैच के आइएएस अधिकारी थे। उन्होंने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दिया है। विकास आयुक्त और मुख्य सचिव जैसे अहम पदों का दायित्व भी उन्होंने संभाला था।

34 साल की नौकरी के बाद पूर्व मुख्‍य सचिव ने राज्‍य के नई हेमंत सरकार के गठन के कुछ ही महीनों बाद विदाई ली। इनकी पत्‍नी अलका तिवारी भी आइएएस अधिकारी हैं। अलका तिवारी 1988 बैच की पंजाब कैडर की आइएएस अधिकारी हैं।

chat bot
आपका साथी