Fodder Scam: लालू यादव से जुड़े चारा घोटाला के डोरंडा मामले में 2 मार्च से अंतिम बहस...

Lalu Lalu Yadav Lalu Prasad Yadav बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला मामले में दो मार्च से अंतिम बहस शुरू होगी। सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से गवाह प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को बंद कर दिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:22 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:22 AM (IST)
Fodder Scam: लालू यादव से जुड़े चारा घोटाला के डोरंडा मामले में 2 मार्च से अंतिम बहस...
Lalu, Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।

रांची, जासं। Lalu, Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में जल्‍द ही रांची की निचली अदालत में सुनवाई पूरी हो सकती है। इसके बाद सजा का एलान किया जाएगा। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला मामले में दो मार्च से अंतिम बहस की कार्रवाही शुरू होगी।

सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से गवाह प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को बंद कर दिया। साथ ही, मामले के आरोपियों को अपने-अपने पक्ष में बहस करने के लिए निर्देश दिया है। इससे पूर्व मामले में एक आरोपित बीपी सिन्हा की ओर से अखौरी अंबुज कुमार ने बचाव में गवाही दर्ज करायी। अखौरी अंबुज कुमार आरोपित बीपी सिन्हा के स्टॉफ थे।

सीबीआइ के विशेष लाेक अभियोजक बीएमपी सिंह ने कहा कि डोरंडा कोषागार से जुड़े 139.5 करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को फिजिकल सुनवाई होनी है। मामले में लालू प्रसाद समेत 110 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी