ऐसे गुर को बल बल जाइए आप मुकत मोहे तारे..

गुरु गोविद सिंह के 354वें प्रकाश पर्व पर रातू रोड कृष्णानगर कालोनी में आयोजित दो दिनी आयोजन रविवार को संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:01 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:01 AM (IST)
ऐसे गुर को बल बल जाइए आप मुकत मोहे तारे..
ऐसे गुर को बल बल जाइए आप मुकत मोहे तारे..

जागरण संवाददाता, रांची : गुरु गोविद सिंह के 354वें प्रकाश पर्व पर रातू रोड कृष्णानगर कालोनी में आयोजित दो दिनी आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा 10 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा तहीं परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो .. शबद गायन से हुई। हजुरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों ने ऐसे गुर को बल बल जाइए आप मुकत मोहे तारे.., वडे भाग मेरे प्रभु दरश पाए.. एवं साहिब मेरा एको है एको है भाई एको है.. शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। प्रेम व एकता का दिया संदेश

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जेवेन्दर सिंह ने कथावाचन कर गुरुगोविद सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। किसी ने गुरुजी का अहित करने की कोशिश भी की तो उन्होंने अपनी सहनशीलता, मधुरता, सौम्यता से उसे परास्त कर दिया। गुरुजी का मानना था कि मनुष्य को किसी को डराना नहीं चाहिए और न किसी से डरना चाहिए। दीवान में विशेष रूप से पधारे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरशरण सिंह जी (लुधियाना वाले) ने साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा और शबद कीर्तन के साथ संगत को गुर इतिहास से जुड़ी साखी सुनाई।

सांसद संजय सेठ ने मत्था टेका

दोपहर 3.30 बजे श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति हुई। सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविदर सिंह बेदी ने रागी जत्था को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया। सांसद संजय सेठ भी गुरु दरबार में आकर मत्था टेका। सभा के अध्यक्ष हरविन्दर सिंह बेदी ने उन्हें सरोपा देकर सम्मानित किया। मौके पर सभा के सचिव मनीष मिढ़ा, हरविदर सिंह बेदी, अशोक गेरा, अर्जुन मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, अनूप गिरधर, हरीश मिढ़ा, मोहन काठपाल, राजकुमार सुखीजा, सुरेश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, भगत सिंह मिढ़ा, बसंत काठपाल, प्रेम मिढ़ा, लक्ष्मण अरोड़ा, उर्वशी अरोड़ा, साक्षी गिरधर, नरेश पपनेजा आदि थे। रक्दान शिविर में 36 यूनिट रक्त एकत्र

गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 14 महिलाओं समेत कुल 36 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को नागरमल सेवा सदन द्वारा प्रमाण पत्र एवं गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया। शिविर के सफल संचालन में सूरज झंडई, पीयूष मिढ़ा, सागर गिरधर, रौनक ग्रोवर, छोटू सिंह, कशिश नागपाल, विशेष काठपाल, वंश डावरा, गीत सचदेवा के अलावा सेवा सदन की डा. अनिर्बन, लक्ष्मी, बहमन, नितेश, अमरजीत, रंजन, शशि, शिखा और राहुल की अहम भूमिका रही। 28 को सजेगा विशेष दीवान

रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड़ रांची की प्रबंध कमेटी की बैठक गुरुद्वारा साहिब के प्रधान साहिब सरदार गुरमीत सिंह जी की अध्यक्षता में हुई। महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि 28 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान रात 8 से 10 बजे तक होगा। इसमें रागी जत्था भाई साहिब भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले अपना कार्यक्रम देंगे।

chat bot
आपका साथी