राजधानी रांची में पहली बार राष्‍ट्रीय कुश्‍ती प्रत‍ियोग‍िता 15 द‍िसंबर से होगी शुरू

झारखंड की राजधानी रांची में 15 से 17 दिसंबर तक प्रस्‍ताव‍ित राष्‍ट्रीय कुश्‍ती प्रत‍ियोग‍िता में 870 पहलवान भाग लेंगे। यह अंडर-15 प्रत‍ियोग‍िता है। झारखंड के 30 पहलवान इसमें शाम‍िल होंगे। सभी पहलवानों ने तैयारी शुरू कर दी है। यह झारखंड के ल‍िए गौरव की बात है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:38 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:38 AM (IST)
राजधानी रांची में पहली बार राष्‍ट्रीय कुश्‍ती प्रत‍ियोग‍िता 15 द‍िसंबर से होगी शुरू
राजधानी रांची में इस माह तीन द‍िवसीय कुश्‍ती प्रत‍ियोग‍िता प्रस्‍ताव‍ित है। जागरण

रांची (खेल संवाददाता) : झारखंड के ल‍िए गौरव की बात है क‍ि राजधानी रांची में पहली बार राष्‍ट्रीय कुश्‍ती प्रत‍ियोग‍िता आयोज‍ित होने जा रही है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। तीन द‍िनों तक राजधानी रांची देश के नामी पहलवानों से गुलजार रहेगी। उनका खेल देखने का अवसर म‍िलेगा।

बताया गया क‍ि राजधानी रांची स्‍थ‍ित खेलगांव का गणपत राय इंडोर स्टेडियम में यह आयोजन प्रस्‍ताव‍ित है। 15, 16 और 17 द‍िसंबर को यहां देश भर के पहलवान जुटेंगे। यहां पहली बार तीन द‍िवसीय अंडर-15 आयु वर्ग की राष्‍ट्रीय कुश्ती प्रत‍ियोग‍िता आयोज‍ित होने जा रही है। इस प्रत‍ियोग‍िता में इस आयु वर्ग के खिलाड़ी दांव आजमाते नजर आएंगे। यही नहीं पदक जीत कर एशियन प्रत‍ियोग‍िता के लिए क्‍वाल‍िफाइ करेंगे।

जानकारी के अनुसार, इस प्रत‍ियोग‍िता में झारखंड के 30 पहलवान शाम‍िल होने वाले हैं। यह झारखंड के पहलवानों के लिए एक बेहतर मौका है। यदि वह इस प्रत‍ियोग‍िता में शानदार प्रदर्शन करते हैं और पदक जीतते हैं, तो उनके पास एशियन प्रत‍ियोग‍िता क्‍वाल‍िफाइ करने का मौका होगा। बताया जा रहा क‍ि झारखंड के पहलवानों की तैयारी अच्छी चल रही है।

बताया गया क‍ि इस प्रत‍ियोग‍िता में देश भर से कुल 870 पहलवान भाग लेंगे। बालक वर्ग के खिलाड़ी ग्रीको रोमन व फ्री-स्टाइल इवेंट में, जबकि बालिका वर्ग में केवल फ्री-स्टाइल इवेंट में पहलवान शामिल होंगे। झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार राजधानी रांची में हो रहा है। इसमें 174 कोच भी शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी