लोग परेशान, प्रज्ञा केंद्रों पर नहीं बन पा रहा जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र

राजधानी सहित पूरे रांची जिले में संचालित 332 प्रज्ञा केंद्रों पर पिछले 10 दिनों से जाति आय सहित कई प्रमाणपत्र बनावाने का काम बंद है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कहना है झारनेट का कनेक्शन कटा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:30 AM (IST)
लोग परेशान, प्रज्ञा केंद्रों पर नहीं बन पा रहा जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र
लोग परेशान, प्रज्ञा केंद्रों पर नहीं बन पा रहा जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी सहित पूरे रांची जिले में संचालित 332 प्रज्ञा केंद्रों पर पिछले 10 दिनों से ऑनलाइन फीस जमा न होने के कारण जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र बनने का काम ठप है। इसका मुख्य कारण तकनीकी खराबी के कारण इन केंद्रों पर झारनेट सेवा बंद होना है। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि झारखंड सेवा के अपग्रेडेशन कार्य चलने के कारण सेवा में कुछ व्यवधान आया है। वहीं प्रज्ञा केंद्र संचालकों का कहना है कि वेब पोर्टल झारनेट सेवा में भुगतान नहीं होने के कारण प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। यह आवश्यक सेवाएं बंद होने से आम लोगों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से विभिन्न परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इंटरनेट से जुड़े अन्य कार्याें के लिए उन्हें साइबर कैफे में अधिक शुल्क चुका कर सेवा लेनी पड़ रही है। हालांकि प्रज्ञा केंद्रों में प्रत्येक सेवा के लिए शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही प्रज्ञा केंद्रों द्वारा भी एंट्री नहीं होने से उन्हें प्रतिदिन आर्थिक नुकसान हो रहा है। झारनेट सेवा में आए व्यवधान को लेकर विभाग का कहना है कि झारसेवा का पहला फेज अब खत्म होने वाला है। अब इसका दूसरा फेज शीघ्र शुरू होने वाला है।

--------

प्रज्ञा केंद्रों से लोगों को मिलती हैं ये सेवाएं

-जाति प्रमाण पत्र

-आवासीय प्रमाण पत्र

-आय प्रमाण पत्र

-पैन कार्ड बनाना व सुधार करना

-आयुष्मान कार्ड बनाना

-राशन कार्ड बनाना

-उद्योग-आधार कार्ड बनाना

-ई स्टांप सेवा

-फूड लाइसेंस

-चरित्र प्रमाण पत्र का चालान काटना

-मतदाता पहचान पत्र बनाना व सुधार करना

-मालगुजारी रसीद काटना

-पीएफ के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनाना

-बैंकिग सेवा 10 दिनों से आवेदन लेकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं संचालक

रिम्स में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करने वाले शाहबाज खान बताते हैं कि पिछले 10 दिनों से झारसेवा बंद होने के कारण हम आवेदकों से आवेदन लेकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। झारसेवा बंद होने के कारण प्रमाण पत्रों की फीस जमा नहीं हो पा रही है और प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। कोकर में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाले वीरेंद्र बर्मन का कहना है कि हालत बहुत खराब है। कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। इसलिए कोई आमदनी भी नहीं हो पा रही है।

-------

झारसेवा के तहत बहुत जल्द फेज दो शुरू होने वाला है। यूटीएल द्वारा संचालित फेज एक अब बंद हो रहा है। फेज दो एल एंड टी कंपनी द्वारा शुरू की जा रही है। जल्द से इसे पूरे जिले में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सारी समस्याएं स्वयं ठीक हो जाएंगी

-चंदन सिंह, जिला प्रबंधक, प्रज्ञा केंद्र

chat bot
आपका साथी