युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं की निगाह बजट पर, रोजगार, सुरक्षा, शिक्षा पर फोकस

झारखंड सरकार की ओर से अपना बजट पेश किया जाना है। इसको लेकर लोगों की कई अपेक्षाएं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:36 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:36 AM (IST)
युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं की निगाह बजट पर, रोजगार, सुरक्षा, शिक्षा पर फोकस
युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं की निगाह बजट पर, रोजगार, सुरक्षा, शिक्षा पर फोकस

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड सरकार की ओर से अपना बजट पेश किया जाना है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। राज्य सरकार के बजट पर समाज के अलग-अलग वर्गों की निगाहें लगी हैं। युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं, अधिवक्ताओं की अपनी अलग-अलग मांग है। राज्य के वित्त मंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि जनता पर कोई और अतिरिक्त कर नहीं लगाया जाएगा। ऐसे में लोगों की उम्मीद सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उठाए जाने वाले नए कदम पर लगी है। वर्तमान में महंगाई की मार से परेशान आम आदमी को राज्य सरकार के फैसले से राहत मिलने की उम्मीद है।

::::::::::::::::::::::::::::

कहते हैं अलग-अलग वर्गों के लोग

महिलाओं की मांग महिलाओं के लिए सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। राज्य सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक बनाने पर बल देना चाहिए। अपराध की शिकार होने वाली महिलाओं को राज्य की तरफ से सभी जरूर सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था होनी चाहिए।

साधना झा आधी आबादी को पूरा अधिकार देने की दिशा में पहल करनी चाहिए। राज्य में अंधविश्वास की आड़ में साजिश के तहत महिलाओं को उनके हक से वंचित किया जाता है। इसपर रोक लगाने के लिए कठोर कानून लागू करना चाहिए। दोषियों को जल्द सजा का प्रावधान होना चाहिए।

सुरुचि सिन्हा महिलाओं के लिए पूर्व में चली आ रही सभी सुविधाओं को बहाल रखते हुए कुछ और नए प्रविधान करने चाहिए। बेटियों की शिक्षा से लेकर रोजगार तक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाली योजनाएं वर्तमान में राज्य की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इस पर विस्तृत कार्य होना चाहिए।

गुंजन महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। महिला समूहों को आगे बढ़ाने के लिए सस्ते दर पर ऋण का प्रविधान करना चाहिए। ग्रामीण इलाके में जरूरतमंद महिलाओं की पहचान कर उन्हें रोजगार से जोड़ना चाहिए।

साधना कुमार

chat bot
आपका साथी