यात्रियों की कमी के कारण कई और फ्लाइटों पर मंडरा रहा रद होने का खतरा

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर जाने के लिए यात्री कम निकल रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जाने के लिए पहले पर्याप्त यात्री निकलते थे। लेकिन अब इनकी संख्या कम हो गई है। इसलिए रोज दिल्ली मुंबई की 4-5 फ्लाइट कैंसिल होती हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:17 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:17 AM (IST)
यात्रियों की कमी के कारण कई और फ्लाइटों पर मंडरा रहा रद होने का खतरा
यात्रियों की कमी के चलते कई और फ्लाइटों पर मंडरा रहा बंद होने का खतरा। जागरण

रांची, जासं । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर जाने के लिए यात्री कम निकल रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जाने के लिए पहले पर्याप्त यात्री निकलते थे। लेकिन, अब इनकी संख्या कम हो गई है। इसलिए रोज दिल्ली, मुंबई की 4-5 फ्लाइट कैंसिल होती हैं। रविवार को भी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई की आठ फ्लाइट रद्द हुई हैं। इसके चलते अब एयरलाइंस कंपनियां दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई की फ्लाइट रद्द करने पर विचार कर रही हैं। जल्द ही इसे लेकर एयरलाइंस फैसला करने वाली हैं।

रविवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 14 फ्लाइटों का आवागमन हुआ। 14 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना, वाराणसी और बेंगलुरु गई हैं। 14 फ्लाइटें इन शहरों से रांची आई हैं। राजधानी से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या महज 860 रही। जबकि बाहर से 1557 यात्री राजधानी आए। एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि पहले बाहर के लिए कम से कम तीन हजार के करीब यात्री निकलते थे।

जिसके चलते सभी फ्लाइटों को यात्री मिल जाते थे। लेकिन अब यात्री कम होने की वजह से फ्लाइट रद्द करनी पड़ रही हैं। इंडिगो और गोएयर मई में पटना के लिए नई फ्लाइट शुरू करने वाला था। लेकिन अब यह फ्लाइट अभी शुरू नहीं होगी। एयरलाइंस ने फ्लाइट शुरू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कई एयरलाइंस दिल्ली, मुंबई समेत कुछ फ्लाइट रद्द कर सकती हैं।

chat bot
आपका साथी