झारखंड में पांच साल के मासूम सुनील की बुआ और उसके प्रेमी ने कर दी हत्‍या

झारखंड के चतरा ज‍िले में हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर ही पिपरवार पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश। दोनों आरोपित गिरफ्तार कर भेजे गए चतरा जेल। दोनों आरोप‍ित करते थे एकदूसरे से प्रेम। पैसे के लेन देन में बच्‍चे की कर दी गई हत्‍या।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 11:50 PM (IST)
झारखंड में पांच साल के मासूम सुनील की बुआ और उसके प्रेमी ने कर दी हत्‍या
चतरा में प्रेमी प्रेम‍िका ने म‍िलकर पांच साल के मासूम की कर दी हत्‍या।

चतरा (जागरण संवाददाता)। झारखंड के चतरा ज‍िले के पिपरवार थाना क्षेत्र के राजधर गांव के भुईयाटोली गांव के मासूम पांच वर्षीय सुनील की हत्या उसकी बुआ और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पिपरवार थाने की पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में पिंकी कुमारी और अनिल राम शामिल हैं। पिंकी भुइंयाटोली राजधर और अनिल राम न्यू बिजैन थाना पिपरवार का रहने वाला है।

पिपरवार थाना प्रभारी नितेश कुमार दुबे ने बताया कि पूरा मामला पिंकी कुमारी और अनिल राम के प्रेम प्रसंग और पैसे से जुड़ा हुआ है। दोनों ने अपने आरोप को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक आरोपित का नाम सामने आया है, जो अभी फरार है। उन्होंने बताया कि पिपरवार थाने में मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को राजधर निवासी पिंटू भुइयां के पांच वर्षीय बेटे का शव झाड़ी से बरामद किया गया था। उस समय स्वजन ने हत्या की आशंका जताई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करने में टंडवा एसडीपीओ विकास पांडेय, इंस्पेक्टर मनोहर करमाली, पिपरवार थाना प्रभारी नितेश कुमार दुबे, अवर निरीक्षक कमलेश तिर्की, विशाल कुमार सहित पुलिस बल के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

क्या है मामला : पिपरवार थाना प्रभारी नितेश कुमार दुबे ने बताया कि पिंकी व अनिल राम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान पिंकी प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो अनिल राम ने इन्कार कर दिया। यही नहीं बहला-फुसलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में पंचायत हुई और अनिल राम पर 75 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। उसने यह इस राशि लड़की के भाई को दे दी। बाद में राशि वापसी के लिए पिंकी पर वह दबाव बनाने लगा। राशि नहीं मिली। इसी बीच पिंकी ने मासूम सुनील को उसे सौंप दिया। जब सुनील चिल्लाने लगा, तो हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया।

chat bot
आपका साथी